पहले मारी लात फिर गर्दन पकड़कर खींचा, आखिर क्यों मृणाल ठाकुर ने वरुण धवन के साथ किया ऐसा? सामने आया वीडियो
Mrunal Thakur Varun Dhawan Video: मृणाल ठाकुर और वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच मृणाल और वरुण का एक वीडियो सामने आया है, जानिए क्यों मृणाल ने वरुण के साथ की हाथापाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चाओं में हैं। यह एक डबल-ट्रबल वाली कॉमेडी फिल्म है। इसमें उनके साथ वरुण धवन और पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच मृणाल ठाकुर और सिंगर जोनिथा गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है। ये वीडियो अब वायरल है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
वरुण-मृणाल की मस्ती
सिंगर जोनिथा गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें जोनिथा वरुण धवन के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के हालिया रिलीज गाने ‘चुनरी चुनरी’ के रीमेक वर्जन पर डांस करती नजर आती हैं। तभी मृणाल ठाकुर वीडियो में आती हैं, वो मजाकिया अंदाज में वरुण को एक किक मारती हैं और फिर उन्हें गर्दन से पकड़ कर लिए जाती हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में जोनिथा ने लिखा, ‘हम सबको पता था कि इसका अंत कैसा होगा। चुनरी चुनरी को सुनें।’ इसके साथ ही उन्होंने पूजा हेगड़े की कमी को भी महसूस किया और उन्हें मेंशन करते हुए लिखा कि तुम्हारी बहुत याद आई।
View this post on Instagram
मृणाल ने दिखाई थी बीटीएस झलक
इससे एक दिन पहले मृणाल ठाकुर ने ‘चुनरी चुनरी’ गाने की बीटीएस झलक दिखाते हुए भी एक रील साझा की थी। इसमें शूटिंग के दौरान के पल नजर आ रहे थे। इसमें मृणाल पूजा और वरुण के साथ शूटिंग करने के साथ-साथ सेट पर मस्ती करती भी नजर आ रही थीं। वीडियो में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी नजर आते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए मृणाल ने कैप्शन में लिखा था, ‘बीटीएस फिल्मी होना चाहिए।’
View this post on Instagram
फैंस को नहीं पसंद आया ‘चुनरी चुनरी’ का रीमेक वर्जन
डेविड धवन की ही 1999 में आई सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन स्टारर फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का लोकप्रिय गाना ‘चुनरी चुनरी’ का रीमेक वर्जन ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में लिया गया है। पिछले दिनों ही फिल्म के गाने को रिलीज किया गया है। इसे सोशल मीडिया पर नेटिजंस की अधिकतर निगेटिव प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। फैंस को ये गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया है और उन्होंने इस रीमेक वर्जन की आलोचना की है।
डेविड धवन द्वारा निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में मृणाल ठाकुर वरुण धवन की पत्नी बनी हुई हैं। जबकि पूजा हेगड़े उनकी लव इंटरेस्ट है। फिल्म एक डबल-ट्रबल वाली कॉमेडी ड्रामा है, जहां वरुण दो हीरोइनों के बीच फंसे नजर आते हैं। फिल्म में इन तीनों के अलावा जिम्मी शेरगिल, चंकी पांडे, मौनी रॉय, मनीष पॉल और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।