‘बॉर्डर 2’ के गीत ‘घर कब आओगे’ का टीजर जारी, जानें कब रिलीज होगा पूरा गाना; इन गायकों ने दी है आवाज
Ghar Kab Aaoge Song Teaser: ‘बॉर्डर 2’ के मच अवेटेड सॉन्ग ‘घर कब आओगे’ का टीजर सामने आया है। इस बारे गाने को दो नहीं बल्कि चार दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है। जानिए कब रिलीज होगा पूरा गाना….
विस्तार
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के टीजर के बाद से ही फैंस फिल्म के ‘घर कब आओगे’ गाने का इंतजार कर रहे हैं। यह ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। अब मेकर्स ने इस गाने का टीजर जारी किया है। इसके साथ ही गाना कब सामने आएगा इसकी डेट भी जारी कर दी है।
चार गायकों ने दी आवाज
गाने के टीजर में इसके कलाकारों के नामों का उल्लेख किया गया है। जावेद अख्तर द्वारा लिखित और अनु मलिक के संगीत से सजे ‘संदेसे आते हैं’ के इस नए वर्जन को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। जबकि संगीत मिथुन का है। पिछली बार इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। लेकिन इस बारे गाने में दो नहीं बल्कि चार गायकों की आवाज है। इस बारे गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इस टीजर के अंत में चारों गायकों की आवाज सुनने को मिलती है। ‘घर कब आओगे’ के टाइटल से ये गीत 2 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे। देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म का टीजर थोड़े दिन पहले रिलीज किया गया था। टीजर को फैंस का मिला-जुला रिएक्शन ही हासिल हुआ था। अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है।