‘धुरंधर’ की कास्टिंग पर मुकेश छाबड़ा ने किया बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन को लेकर कही ये बात
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में है। अब फिल्म में रणवीर सिंह की कास्टिंग को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विस्तार
‘धुरंधर 2’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। फिल्म ने रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। लोग इसकी कास्टिंग की और रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब इसी मामले पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
रणवीर सिंह को लेकर कही ये बात
जूम को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की कास्टिंग प्रोसेस के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह को लीड रोल में लेने का फैसला उनके जुड़ने से पहले ही हो चुका था, और वह इस फैसले से पूरी तरह सहमत थे।
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है आदित्य धर को लगा कि वो इस फिल्म के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। आपने देखा होगा कि उन्होंने फिल्म में कितना शानदार काम किया है। उन्होंने कितनी मेहनत और लगन से अपनी परफॉर्मेंस दी है। हाल फिलहाल में मैंने इससे बेहतर परफॉर्मेंस नहीं देखी।’
मुकेश छाबड़ा ने एक्ट्रेस सारा अर्जुन की भी तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं बहुत जल्द सारा का ऑडिशन सबको दिखाने वाला हूं। उसने बहुत शानदार ऑडिशन दिया था। हम पहले से ही साफ थे कि हमें एक नया और फ्रेश अप्रोच चाहिए। हम किसी बड़े एक्टर को नहीं लेना चाहते थे, क्योंकि हमें बिल्कुल नया चेहरा चाहिए था। फ्रेश फेस हमारे लिए बहुत जरूरी था।’
'धुरंधर' के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह दो-भागों वाली स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही है। मूवी में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आए हैं। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली किस्त ने दुनिया भर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इसकी अगला पार्ट, जिसका नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है, 19 मार्च 2026 में रिलीज हुई। यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। इसने अब तक दुनिया भर में 1750 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
