Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Mumbai Court Orders initiate inquiry against Kangana Ranaut and Rangoli Chandel for allegedly posting hateful and derogatory statements on Social Media
{"_id":"5f9ab9468ebc3e9bc8194412","slug":"mumbai-court-orders-initiate-inquiry-against-kangana-ranaut-and-rangoli-chandel-for-allegedly-posting-hateful-and-derogatory-statements-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने दिए कंगना रणौत और रंगोली चंदेल के खिलाफ जांच के आदेश, धार्मिक भावनाएं भड़काने का है आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोर्ट ने दिए कंगना रणौत और रंगोली चंदेल के खिलाफ जांच के आदेश, धार्मिक भावनाएं भड़काने का है आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 29 Oct 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों खासी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर कंगना और उनकी बहन रंगोली अक्सर कई पोस्ट करते रहते हैं। जिसके खिलाफ कुछ संगठनों ने अपनी आवाज बुलंद की है। अब इसी सिलसिले में मुंबई कोर्ट ने कंगना और रंगोली दोनों के ही खिलाफ जांच के आदेश दे दिये हैं। दोनों ही बहनों पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : फेसबुक
दरअसल कंगना और रंगोली दोनों पर ही आरोप है कि उन्होंने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। दोनों के ऊपर धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 202 के तहत जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही आरोपों पर पुलिस की रिपोर्ट भी मांगी गई है।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : ANI
बीते कुछ समय से कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच काफी खींचतान चल रही हैं। कंगना भी सोशल मीडिया पर अपना आक्रामक अंदाज मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ दिखा चुकी हैं। वो लगातार ट्वीट कर हर मुद्दे पर सरकार को घेरती हुई नजर आती हैं। कंगना के ऊपर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत-संजय राउत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बीते दिनों इसी मामले को लेकर पुलिस की तरफ से कंगना और रंगोली को एक समन भी भेजा गया था। लेकिन लंबे समय से कंगना ने इस समन को ज्यादा तवज्जो नहीं दी, बल्कि वे सोशल मीडिया पर ट्वीट कर मुंबई पुलिस की भी खिल्ली उड़ा रही थी। जिसके चलते उनके ऊपर ये कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि कंगना रणौत और उनकी बहन मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होने की वजह अपने भाई की शादी को बताया था। रंगोली और कंगना ने अपने वकील के जरिए ये मैसेज पहुंचाया था। उन्होंने कहा था कि उनके भाई की शादी है और उनके घर में फंक्शन चल रहा हैं। जिसकी वजह से वो फिलहाल मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हो पाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।