अभिनेत्री निया शर्मा का बुधवार को उनकी कार से हैंडबैग चोरी हो गया। जिसके बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया और चोरी की जानकारी देते हुए मदद मांगी। मुंबई पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए तुरंत जवाब दिया और जांच में जुट गई। ये घटना मुंबई के लोअर परेल इलाके में घटी।
अभिनेत्री निया शर्मा का कार से हैंडबैग हुआ चोरी, मुंबई पुलिस से लगाई मदद की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे निया शर्मा ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में अपने हैंडबैग की तस्वीर साझा करते हुए निया ने लिखा, 'मुंबई पुलिस किसी ने मेरा हैंडबैग मेरी कार से उठा लिया है। लोअर परेल के सेनापति बापत मार्ग सिग्नल पर ये घटना घटी। कोई भी मदद मेरे लिए बहुत मायने रखती है प्लीज।' निया का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया।
We have followed you. Request you to inbox your number. We will call you shortly to get details.
निया के ट्वीट के कुछ देर बाद ही मुंबई पुलिस ने ट्वीट के जवाब में लिखा, 'हमने आपको फॉलो कर लिया है। आपसे रिक्वेस्ट है कि अपना नंबर हमें इनबॉक्स करें। डिटेल्स के लिए हम आपको जल्द ही फोन करेंगे।' मुंबई पुलिस के जवाब के बाद निया ने मुंबई पुलिस को फुर्ती दिखाने के लिए धन्यवाद किया। हालांकि निया का बैग अभी तक मिल पाया है या नहीं, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अभिनेत्री ने भी इससे जुड़ा कोई ट्वीट अभी तक नहीं किया है।
Thank you for a quick response 🙏 https://t.co/oh8pGJO9AG
वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मुंबई पुलिस ने तेजी दिखाई है। इससे पहले भी कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस से अपने साथ हुई आपबीती की घटना शेयर की है, जिस पर मुंबई पुलिस ने तेजी से एक्शन लिया। वहीं बात निया शर्मा की करें तो निया छोटे पर्दे की बड़ी स्टार कहलाई जाती हैं। निया वेब शोज में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं।
गौरतलब है कि निया ने जमाई राजा, इश्क में मरजावां, एक हजारों में मेरी बहना है, नागिन 4 जैसे टीवी शोज से दर्शकों का दिल जीता है। इसके साथ ही निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। बता दें कि हाल ही में निया के इंस्टाग्राम पर पांच मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए हैं।
पढ़ें: Laxmi Bomb: अक्षय कुमार ने बदल दिया फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम, सोशल मीडिया की ट्रोलिंग ने दिखाया असर