(Pulwama Terror Attack) पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बयान के बाद उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सोनी टीवी ने उन्हें हटा दिया है। गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर बवाल मचा हुआ था।
{"_id":"5c67d390bdec22737361c4c1","slug":"navjot-singh-sidhu-sacked-from-the-kapil-sharma-show-after-pulwama-attack-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के बाद 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर हुए नवजोत सिंह सिद्धू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के बाद 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर हुए नवजोत सिंह सिद्धू
Sat, 16 Feb 2019 02:40 PM IST
अर्पना दुबे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अर्पना दुबे
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा
सोनी चैनल ने प्रॉडक्शन हाउस को सिद्धू को निकालने के लिए कहा है। यह अस्थायी बात नहीं है। पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू जो कि कपिल शर्मा के शो में भी जज के रूप में नजर आते हैं अब उनकी जगह अर्चना पूरण सिंह शो में नजर आएंगी। जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है।
नवजोत सिंह सिद्धू
दरअसल पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी, लेकिन इस बयान में वह पाकिस्तान के प्रति नरम नजर आए। सिद्धू ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से क्या आप पूरे मुल्क को गलत ठहरा सकते हैं और क्या एक इंसान को दोषी ठहरा सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
उन्होंने यह भी कहा था कि यह हमला कायरता की निशानी है और वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हिंसा की हमेशा निंदा होनी चाहिए और जिनकी गलती है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू को कपिल की गुगली
नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान के बाद ट्विटर यूजर्स कपिल शर्मा (Kapil Shamra) शो को बैन करने की मागं करने लगे। यूजर्स ने यह भी कहा कि वे कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) तभी देखेंगे जब सोनी टीवी नवजोत सिंह सिद्धू को शो से हटा देगा। इसी के बाद सोनी टीवी ने एक्शन लेते हुए सिद्धू को शो से बाहर का रास्ता दिखाया है।