फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui And Daughter Shora Receives A Standing Ovation On The Opening Night Of Naqab

‘नकाब’ की ओपनिंग नाइट बनी यादगार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बेटी शोरा को मिला स्टैंडिंग ओवेशन; जमकर बरसी तालियां

Sun, 19 Jul 2026 02:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 19 Jul 2026 02:51 PM IST
सार

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 25 साल बाद थिएटर में वापसी की और उनकी मच अवेटेड परफॉरमेंस ‘नकाब’ की शुरुआत शिकागो में शानदार अंदाज में हुई। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui And Daughter Shora Receives A Standing Ovation On The Opening Night Of Naqab
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शोरा सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी 25 साल बाद थिएटर में ‘नकाब’ पर परफॉर्म किया। इस बीच उन्हें अपने पहले ही शो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और पूरा शो हाउसफुल रहा। 

विज्ञापन

25 साल बाद मंच पर वापसी 
शिकागो में शो इस खास मौके को नवाजुद्दीन ने अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ साझा किया। उनके लिए ये पल बेहद भावुक रहा, क्योंकि उन्होंने उसी मंच पर वापसी की, जहां से एक कलाकार के तौर पर उनका सफर शुरू हुआ था। 

विज्ञापन


शोरा ने किया थिएटर डेब्यू 
नकाब के जरिए शोरा सिद्दीकी ने भी थिएटर में अपना डेब्यू किया और अपने पिता के साथ मंच पर नजर आईं। इससे पहले ही नवाजुद्दीन की वापसी को लेकर काफी एक्साइटमेंट थी, लेकिन शोरा ने भी अपने कॉन्फिडेंस और शानदार स्टेज प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया और शाम की सबसे खास झलकियों में से एक बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'वादा है कि नई सीमाएं तय करते रहेंगे'; 'आर्टिकल 370' को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर आदित्य धर ने जताई खुशी


शो को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
शिकागो में पहले शो को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने ‘नकाब’ के इंटरनेशनल टूर की शानदार शुरुआत कर दी है। इस सफल पहले शो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की स्टेज पर पकड़ आज भी उतनी ही मजबूत है।

वहीं, शोरा सिद्दीकी ने भी अपने शानदार थिएटर डेब्यू से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। बाप-बेटी की इस दिल छू लेने वाली प्रस्तुति को दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया और नकाब की ओपनिंग नाइट को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed