सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor Praises Kapil Sharma Performance In Daadi Ki Shaadi Says He Is An Amazing Human And So Cheerful

‘वो अद्भुत इंसान हैं’, नीतू कपूर ने की कपिल शर्मा की तारीफ; साझा किया ‘दादी की शादी’ में काम करने का अनुभव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 03 Jun 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Neetu Kapoor Praises Kapil Sharma: वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर ने ‘दादी की शादी’ में कपिल शर्मा के काम की तारीफ की है। जानिए उन्होंने कपिल को लेकर और क्या कुछ कहा…

Neetu Kapoor Praises Kapil Sharma Performance In Daadi Ki Shaadi Says He Is An Amazing Human And So Cheerful
नीतू कपूर और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री नीतू कपूर ने 'दादी की शादी' के अपने को-स्टार कपिल शर्मा की तारीफ की है। नीतू कपूर ने कपिल को एक अद्भुत व्यक्ति बताया और कहा कि उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है। नीतू का मानना है कि कपिल पूरी तरह से अपने किरदार में उतर गए थे।

Trending Videos

कपिल पूरी तरह से टोनी ही बन गए थे
एएनआई से बातचीत में नीतू कपूर ने 'दादी की शादी' में कपिल शर्मा के काम की तारीफ की। कपिल ने फिल्म में टोनी की भूमिका निभाई है। नीतू कपूर ने कपिल की तारीफ करते हुए कहा, ‘कपिल एक अद्भुत इंसान हैं और इतने हंसमुख हैं कि उनके साथ रहना बहुत मजेदार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। वो कपिल शर्मा नहीं थे। वो टोनी का किरदार निभा रहे थे। वो पूरी तरह से टोनी थे। एक पल के लिए भी आपको नहीं लगेगा कि वो कपिल शर्मा हैं, स्टैंड-अप कॉमेडियन या उनका शो या जो कुछ भी वो करते हैं। वो टोनी हैं, पूरी तरह से टोनी। उन्होंने कुछ सीन इतने शानदार तरीके से किए हैं कि मैंने उनसे कहा कि आपने बहुत अलग किया है।’

विज्ञापन

Neetu Kapoor Praises Kapil Sharma Performance In Daadi Ki Shaadi Says He Is An Amazing Human And So Cheerful
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी टीम ने काफी मेहनत की
फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए नीतू ने आगे कहा कि कपिल ने खुद को आगे नहीं रखा। जैसे कि मैं कपिल शर्मा हूं, तो सब कुछ मेरे बारे में होना चाहिए। कुछ नहीं। वो मेरे सीन, मेरे डायलॉग पर मुझसे चर्चा करते थे। वो कहते थे, 'नीतू जी इसे ऐसे बोलिए, ऐसा कीजिए, वैसा कीजिए।'

तो पूरी तरह से शामिल रहते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है और इसे बहुत प्यार से बनाया है। हर कोई इसमें पूरी तरह से शामिल था।

Neetu Kapoor Praises Kapil Sharma Performance In Daadi Ki Shaadi Says He Is An Amazing Human And So Cheerful
दादी की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी फिल्म
आशीष आर. मोहन द्वारा लिखित और निर्देशित 'दादी की शादी' 8 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं क्रिटिक्स से भी फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई थी। इस फिल्म में नीतू कपूर और कपिल शर्मा के अलावा रिद्धिमा कपूर साहनी, सरथ कुमार और सादिया खतीब भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed