फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor Remembers Husband Rishi Kapoor As Jhootha Kahin Ka Clocks 47 Years

नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को किया याद, 'झूठा कहीं का' की रिलीज के पूरे हुए 47 साल; शेयर की खास तस्वीर

Tue, 31 Mar 2026 09:35 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 31 Mar 2026 09:35 AM IST
सार

Neetu Kapoor Rishi Kapoor Movie: नीतू कपूर अपनी दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ बनी पुरानी फिल्म ‘झूठा कहीं का’ की 47वीं सालगिरह मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म की एक यादगार तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन
Neetu Kapoor Remembers Husband Rishi Kapoor As Jhootha Kahin Ka Clocks 47 Years
नीतू कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की फिल्म ‘झूठा कहीं का’ की रिलीज को पूरे 47 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में नीतू और ऋषि ने एक साथ अभिनय किया था। पति ऋषि के साथ अपनी इस फिल्म को याद करते हुए नीतू ने एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन

नीतू का पोस्ट
नीतू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘झूठा कहीं का’ की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीतू कपूर और ऋषि कपूर के साथ दिख रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'झूठा कहीं का के 47 साल।' यह फिल्म 30 मार्च 1979 को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज हुई थी ‘झूठा कहीं का’
‘झूठा कहीं का’ 1979 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन रवींद्र पीपत ने किया था और निर्माण रवि मल्होत्रा ने किया। इस फिल्म का संगीत आर.डी. बर्मन ने तैयार किया था। गीत गुलशन बावरा ने लिखे थे। साउंडट्रैक में 'झूठा कहीं का' और 'दिल में जो मेरे समा गई' जैसे गाने शामिल हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, राकेश रोशन और प्रेम चोपड़ा हैं। 

विज्ञापन

क्या है ‘झूठा कहीं का’ की कहानी 
‘झूठा कहीं का’ एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी अजय (ऋषि कपूर) नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। अजय रेखा (नीतू) को प्रभावित करने के लिए खुद को अमीर बताने का झूठ बोलता है। फिल्म में झूठ छिपाने की कोशिशों के दौरान बहुत सारी गलतफहमियां और मजेदार स्थितियां बनती हैं। राकेश रोशन विजय की भूमिका में हैं, जो कहानी को और भी रोचक बनाते हैं। प्रेम चोपड़ा खलनायक की भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed