फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor Remembers Rishi Kapoor In Touching Musical Moment Shares Their Song Jaan Meri Rooth Gayee

नीतू कपूर ने इस खास तरह से पति ऋषि कपूर को किया याद, साझा की फिल्म 'दूसरा आदमी' के गाने की एक क्लिप

Thu, 22 Jan 2026 05:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 22 Jan 2026 05:52 PM IST
सार

Neetu Kapoor Remembers Rishi Kapoor: नीतू कपूर अक्सर पुरानी यादों के सहारे पति ऋषि कपूर को याद करती रहती हैं। अब एक बार फिर नीतू कपूर ने बड़े ही खास तरह से अभिनेता को याद किया है…

विज्ञापन
Neetu Kapoor Remembers Rishi Kapoor In Touching Musical Moment Shares Their Song Jaan Meri Rooth Gayee
नीतू कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्मों के साथ-साथ उनके गाने भी काफी पसंद किए जाते हैं। ऋषि कपूर को असल में भी संगीत से काफी लगाव था। यही कारण है कि फैंस के साथ-साथ उनके घर वाले भी उन्हें याद करते रहते हैं। अब ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने अभिनेता को याद करते हुए अपना और उनका एक गाना साझा किया है। 

विज्ञापन

नीतू कपूर ने साझा किया पुराना वीडियो
अभिनेत्री नीतू कपूर ने संगीत के माध्यम से ही अब ऋषि कपूर को याद किया है। नीतू ने 1977 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'दूसरा आदमी' के गाने 'जान मेरी रूठ गई' का वीडियो साझा किया। इसमें नीतू कपूर और ऋषि कपूर दोनों नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में नीतू कपूर ने लिखा, ‘यादों में’। 

विज्ञापन


1980 में हुई थी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं रिद्धिमा कपूर साहनी और अभिनेता रणबीर कपूर। रणबीर कपूर जहां अपने माता-पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए फिल्मों में हैं। रणबीर की गिनती मौजूदा वक्त के बड़े स्टार्स में होती है। जबकि रिद्धिमा साहनी शादी के बाद अपने पति के साथ सेटल हैं और बिजनेस में हैं। हालांकि, अब रिद्धिमा भी फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं। संभव है कि इस साल उनकी पहली फिल्म रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्दे पर भी हिट थी ऋषि कपूर और नीतू की जोड़ी
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर भी काफी हिट रही है। दोनों ने 70 और 80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘खेल खेल में’, ‘रफू चक्कर’, ‘कभी कभी’ और ‘बेशर्म’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। अक्सर बॉलीवुड के पहले चॉकलेट बॉय के रूप में जाने जाने वाले ऋषि कपूर ने बॉबी, चांदनी, कर्ज और कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों में यादगार भूमिकाओं के साथ फिल्म उद्योग में स्टारडम की ऊंचाइयों को छुआ।



यह खबर भी पढ़ेंः स्टेज पर ही भावुक हो गईं रानी मुखर्जी, करण जौहर का जताया आभार; निर्देशक ने गले लगाकर संभाला; वीडियो हुआ वायरल

2020 में हो गया ऋषि कपूर का निधन
30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया। वो ल्यूकेमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ को उनके निधन के बाद परेश रावल के साथ पूरा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed