फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor Reveals Why Ranbir Kapoor And Riddhima Was Distant From Rishi Kapoor

‘मेरे ज्यादा करीब मत आओ…’, क्यों रणबीर की थी पिता से दूरियां? नीतू कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, कही ये बात

Fri, 08 May 2026 08:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 08 May 2026 08:47 PM IST
सार

Ranbir Kapoor and Rishi Kapoor Bonding: अक्सर यह चर्चा होती रही है कि रणबीर कपूर अपने पिता से ज्यादा अपनी मां नीतू कपूर के करीब हैं और ऋषि कपूर के साथ उनका रिश्ता थोड़ा फॉर्मल था। जानिए इस मामले पर नीतू कपूर का क्या कहना है। 

विज्ञापन
Neetu Kapoor Reveals Why Ranbir Kapoor And Riddhima Was Distant From Rishi Kapoor
रणबीर कपूर, नीतू कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीतू कपूर और ऋषि कपूर के दो बच्चे हुए- रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन ल्यूकेमिया से लंबी लड़ाई के बाद हो गया था। अब हाल ही में नीतू कपूर ने पिता-बेटे के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। 

विज्ञापन

वह रणबीर-रिद्धिमा से ज्यादा दोस्ताना नहीं रहते थे
हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में नीतू कपूर ने अपनी शादी और परिवार को लेकर कई खुलासे किए। नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर अपने बच्चों, रणबीर और रिद्धिमा के साथ एक दूरी बनाए रखना चाहते थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जेंटलमैन निकले आर. माधवन! एक्टर ने दिए रिलेशनशिप गोल्स, रिश्तों को लेकर कही ऐसी बात, फैंस बोले- ‘ग्रीन फ्लैग’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मेरे पति चाहते थे कि मैं पिता हूं, मुझसे ज्यादा करीब मत आओ। इसलिए वह रणबीर और रिद्धिमा से ज्यादा दोस्ताना नहीं रहते थे, ताकि उनके मन में थोड़ा डर रहे। वे उनसे थोड़ा डरते थे, और वह ऐसा ही चाहते थे।’

Neetu Kapoor Reveals Why Ranbir Kapoor And Riddhima Was Distant From Rishi Kapoor
रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ रिद्धिमा का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

रिद्धिमा को लेकर क्या बोलीं नीतू कपूर
रिद्धिमा कपूर के करियर को लेकर बात करते हुए नीतू ने कहा कि उनकी बेटी ने फिल्मों में देर से काम शुरू किया क्योंकि वह अपनी फैमिली को समय देना चाहती थीं। उन्होंने साफ किया कि ऋषि कपूर ने कभी उन्हें फिल्मों में काम करने से नहीं रोका था, यह उनका खुद का फैसला था।

रणबीर कपूर ने भी अपने पिता के साथ रिश्ते पर एक बार कहा था कि वह अपनी मां के ज्यादा करीब हैं और पिता के साथ उन्होंने हमेशा एक दूरी बनाए रखी। वहीं ऋषि कपूर ने खुद भी माना था कि वह रणबीर के लिए ‘फ्रेंड-फादर’ नहीं बन पाए और अपने काम में बहुत व्यस्त रहते थे।

नीतू और ऋषि कपूर ने 1980 में मुंबई के आरके स्टूडियो में शादी की थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed