फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Dhupia Denies Participation In The Traitors Season 2 Hosted By Karan Johar Says I Am Not A Traitor

करण जौहर के ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का हिस्सा होंगी नेहा धूपिया? एक्ट्रेस ने अब खुद बताई सच्चाई; कही ये बात

Wed, 25 Mar 2026 12:36 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 12:36 PM IST
सार

Neha Dhupia On The Traitors: ‘द ट्रेटर्स’ का नया सीजन अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट के लिए तमाम नाम सामने आ रहे हैं। अब नेहा धूपिया ने अपना नाम सामने आने पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या नेहा धूपिया ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का हिस्सा हैं या नहीं…

विज्ञापन
Neha Dhupia Denies Participation In The Traitors Season 2 Hosted By Karan Johar Says I Am Not A Traitor
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@nehadhupia

विस्तार

करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन की घोषणा हो चुकी है। इसके बाद से ही लगातार दूसरे सीजन के कंटेस्टेंट को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसमें कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। अभिनेत्री नेहा धूपिया के भी ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने की चर्चाएं थीं। अब अभिनेत्री ने खुद इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है और सच्चाई बताई है।

विज्ञापन

करण जौहर के शो का हिस्सा नहीं हैं नेहा धूपिया
‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट अपने नाम को लेकर चल रही अफवाहों पर नेहा धूपिया ने विराम लगा दिया है। नेहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके इस मामले को स्पष्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘न तो मैं 'ट्रेटर' हूं और न ही 'इन्नोसेंट'। मैं बस डबल डेट पर जाने में व्यस्त हूं। जल्द आ रहा है।’

विज्ञापन




अपनी पोस्ट के जरिए नेहा ने न सिर्फ करण जौहर के शो का हिस्सा होने से इनकार किया, बल्कि एक आगामी प्रोजेक्ट की ओर भी इशारा किया। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन उनकी पोस्ट ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता जगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में चल रही शो की शूटिंग
‘द ट्रेटर्स’ की शूटिंग फिलहाल राजस्थान में चल रही है। कई मशहूर हस्तियों के नाम संभावित प्रतियोगियों के तौर पर ऑनलाइन सामने आ रहे हैं। नेहा का नाम भी शो में शामिल होने की अफवाहों में था। लेकिन फिलहाल अब नेहा धूपिया ने इस शो का हिस्सा होने से साफ इनकार कर दिया है।

Neha Dhupia Denies Participation In The Traitors Season 2 Hosted By Karan Johar Says I Am Not A Traitor
क्रिस्टल डिसूजा, मुनव्वर फारूकी और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चा में है इन हस्तियों का नाम
‘द ट्रेटर्स’ के संभावित कंटेस्टेंट में कई हस्तियों के नाम चर्चा में बने हुए हैं। इनमें लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा कथित तौर पर 'द ट्रेटर्स' में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वैरायटी इंडिया की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके अलावा रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी, मुनव्वर फारूकी और मल्लिका शेरावत इस सीजन के बड़े नामों में शामिल हैं। यूट्यूब पर्सनैलिटी फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान) और कॉमेडियन कुल्लू का भी नाम शामिल है।

Neha Dhupia Denies Participation In The Traitors Season 2 Hosted By Karan Johar Says I Am Not A Traitor
उर्फी जावेद और निकिता लूथर - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने जीता था पहला सीजन
शो का पहला सीजन अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया पर प्रसारित हुआ था। पहला सीजन अभिनेत्री-फैशनिस्टा उर्फी जावेद और पोकर खिलाड़ी निकिता लूथर ने संयुक्त रूप से जीता था। करण जौहर ने पहले सीजन को होस्ट किया था। अब दूसरे सीजन को भी वो ही होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed