फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Dhupia Recalls How Casting Director Harsh Comment Affected Her For 10 Years Says You Look Bad When Smile

'तुम्हें मुस्कुराना नहीं चाहिए’, जब कास्टिंग डायरेक्टर के कमेंट से घबरा गईं थी नेहा धूपिया; फिर हुआ कुछ ऐसा

Thu, 28 May 2026 11:21 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 28 May 2026 11:21 PM IST
सार

Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने याद किया कैसे एक कास्टिंग डायरेक्टर के कमेंट ने उन्हें किया था प्रभावित। जानिए बाहर आने में लगा था कितना वक्त…

विज्ञापन
Neha Dhupia Recalls How Casting Director Harsh Comment Affected Her For 10 Years Says You Look Bad When Smile
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अक्सर अपने करियर की शुरुआत में झेले गए हार्श ब्यूटी स्टैंडर्ड और कमेंट्स के बारे में बात की है। अब अभिनेत्री नेहा धूपिया ने बताया है कि कैसे एक कास्टिंग डायरेक्टर की उनकी स्माइल पर किए गए कमेंट ने उनके आत्मविश्वास को गहराई से प्रभावित किया और कई साल तक उनके व्यवहार को बदल दिया।

विज्ञापन

कास्टिंग डायरेक्टर ने नेहा की स्माइल को बताया था खराब
हाल ही में अपने शो 'डबल डेट' के हालिया एपिसोड के दौरान नेहा धूपिया ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। इस दौरान नेहा ने इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के लुक्स और सुंदरता पर किए जाने वाले कमेंट्स को लेकर बात की।

विज्ञापन


अपने अनुभव को याद करते हुए नेहा ने कहा कि मुझे अपने करियर के बहुत शुरुआती दिनों में जब मैं इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी, एक टीवी शो के ऑडिशन के लिए जा रही थी। मैं एक कास्टिंग डायरेक्टर की कार में बैठी थी और उन्होंने मेरी तरफ देखा और मैं मुस्कुरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'तुम्हें मुस्कुराना नहीं चाहिए। तुम मुस्कुराती हो तो अच्छी नहीं लगती। जब तुम नहीं मुस्कुराती हो तो तुम्हारे चेहरे पर ज्यादा शक्ति झलकती है।'

Neha Dhupia Recalls How Casting Director Harsh Comment Affected Her For 10 Years Says You Look Bad When Smile
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

मिस इंडिया जीतने पर भी नहीं मुस्कुराईं नेहा
नेहा ने कहा कि उस टिप्पणी ने उन पर गहरा असर डाला। एक्ट्रेस ने कहा कि उसके बाद मैंने मिस इंडिया का खिताब भी जीता, लेकिन मेरी फोटोज देखिए मैं मुस्कुरा नहीं रही हूं। इससे उबरने में मुझे 8-10 साल लग गए।

उसने कहा था कि तुम्हारी स्माइल तुम पर जंचती नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि मिस यूनिवर्स का खिताब हारने से उनका आत्मविश्वास भी हिल गया था और इमोशनली उबरने में उन्हें करीब आठ से दस महीने लग गए।

Neha Dhupia Recalls How Casting Director Harsh Comment Affected Her For 10 Years Says You Look Bad When Smile
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज में नजर आई थीं नेहा
वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा धूपिया आखिरी बार वेब सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' में नजर आई थीं। सचिन पाठक द्वारा निर्देशित इस शो का निर्माण पंकज त्रिपाठी ने किया था और इसमें गुलशन देवैया, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा और गिरिजा ओक ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। आठ एपिसोड की इस सीरीज में कॉमेडी और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed