पत्रलेखा की बॉडी शेमिंग पर नेहा धूपिया ने ट्रोल्स को लताड़ा, बोलीं- ‘हमें जज करने से पहले अपनी सोच सुधारें’
Neha Dhupia Support To Actress Patralekha: हाल ही में एक्ट्रेस और राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। इस बात को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस मामले में पत्रलेखा को एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सपोर्ट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्रलेखा कुछ वक्त पहले ही मां बनी हैं, उनकी शारीरिक बनावट काफी बदल चुकी है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया और पैपराजी द्वारा उन्हें बॉडी शेम किया गया। ऐसे में पत्रलेखा ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। इस बॉडी शेमिंग वाले मुद्दे पर नेहा धूपिया भी खुलकर बोली हैं। वह पत्रलेखा को पूरा सपोर्ट कर रही हैं, ट्रोल करने वालों को खरी-खोटी सुना रही हैं।
नेहा ने ट्रोल करने वालों को सोच बदलने के लिए कहा
नेहा धूपिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्रलेखा की पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘किसी की बॉडी पर कमेंट करना बंद होना चाहिए। खासकर एक नई मां पर। उसने अपने अंदर एक पूरी जिंदगी को जन्म दिया है, उसे पूरी ताकत से पाल रही है। हमें जज करने से पहले अपनी सोच सुधारें। पत्रलेखा, तुम्हें ढेर सारा प्यार।'
पत्रलेखा ने भी बॉडी शेमिंग करने वालों को सुनाई थी खरी-खोटी
पत्रलेखा ने अपनी बॉडी-शेमिंग पर की गई टिप्पणियों का जवाब सोशल मीडिया के जरिए दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘पैप पेज, मुझे क्या हुआ है? बात बस इतनी है कि मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है। हां, मेरा वजन बढ़ा है, जो आप सभी को शायद कोई अजीब घटना लग रही है। मैंने बैठकर पहाड़ नहीं खाया है। मैंने बस एक बच्चे को जन्म दिया है। साथ ही दो फिल्मों का प्रोडक्शन भी किया है, जो कोई आसान काम नहीं हैं। अगर ये मेरे हाथ में होता, तो मैं ऐसी नहीं होती। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान मेरी बॉडी ने इसी तरह से रिएक्ट किया है। भगवान के लिए, कृपया थोड़ा दयालु बनना सीखें।'
कई एक्ट्रेसेस हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार
पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। यहां तक की ऐश्वर्या राय को भी मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग से दो-चार होना पड़ा था। इस मुद्दे पर कई एक्ट्रेसेस भी खुलकर बोल चुकी हैं। इसके बावजूद ट्रोल करने वाले बाज नहीं आते हैं।