Neha Dhupia Wishes Angad Bedi: पति अंगद के जन्मदिन पर नेहा धूपिया की प्यारी पोस्ट, बताया नए साल का प्लान
Neha Dhupia wished birthday : शनिवार को नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जहां अंगद को पत्नी ने खूबसूरत अंदाज में विश किया। वहीं उनकी इस पोस्ट के जरिए फैंस ने भी अंगद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेहा धूपिया ने किया पति अंगद को विश
एक्ट्रेस नेहा धूपिया मजाकिया अंदाज में अपने पति को विश करते हुए कहा " हैप्पी बर्थ डे माय लव , तुम्हारा साल अच्छा जाए, और वो सारे पल जो तुम्हारे लिए बेहद खास हैं। जिसमें हमारे बच्चों के साथ रात दिन समय बिताना, परिवार, दोस्त, एक्शन ड्रामा, फिल्म सेट्स, स्पोर्ट, घूमना, हाई प्रोटीन डाइट, बिना फैट वाली मिल्क, देर रात बातें करना, धूप सेंकना, कास्टिंग डायरेक्टर्स के फोन, बहुत सारा ट्रेवल और मेरे साथ फैस टाइम कॉल। साथ ही नेहा ने एक विडियो भी शेयर किया, जिसमें वो और अंगद काफी नजदीक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
2003 मे 'कयामत' से डेब्यू करने वाली नेहा ने 2018 में अंगद बेदी से एक निजी समारोह में शादी की थी। बेदी जहां अंडर 19 क्रिकेट खेल रहे थे वहीं नेहा पेजेंट की तैयारी कर रहीं थीं। उस समय तो वो करीब नहीं आए मगर कुछ साल बाद वो फिर नजदीक आ गए। एक इंटरव्यू में नेहा ने रिश्ते के बारे में बात करते हुए यह भी कहा था की शादी में अगर दोस्ती मिल जाए तो आपने जिंदगी में सब कुछ पा लिया है। अंगद काफी सपोर्टिव हैं और उनका हर बात में उनका काफी साथ देते हैं।
नेहा धूपिया का वर्कफ्रंट
कुछ दिनों पहले ही नेहा धूपिया सिंगल पापा में कुणाल खेमू के साथ नजर आयी थीं। नेहा 2022 में यामी गौतम के साथ क्राइम वेब सीरीज में भी नजर आयी थीं। 2026 में नेहा पूरी तरह ओटीटी पर दिखाई देगीं। आने वाले समय में वो परफेक्ट फैमिली और थेरेपी-शेरपी में भी दिखाई दे सकती हैं।