{"_id":"cb4cdbc2-bd48-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"new-star-cast-in-shootout-at-wadala-sequel","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शूटआउट एट वडाला' के सीक्वल में होगी ये स्टारकास्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शूटआउट एट वडाला' के सीक्वल में होगी ये स्टारकास्ट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 15 May 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गुप्ता 'शूटआउट एट वडाला' की सफलता से खुश हैं और अब वे इसके सीक्वल पर भी काम करने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म के सीक्वल में सितारों की संख्या और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
खबर है कि इस बार वे इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ साथ अभिषेक बच्चन को भी लीड किरदारों में लेंगे। 'धूम' फिल्म में दर्शकों ने इस जोड़ी को पसंद किया था।
विज्ञापन
जॉन और अभिषेक दोस्ताना में साथ काम कर चुके हैं। 'दोस्ताना' के बाद यह दोनों दोस्ताना के सीक्वल में भी साथ साथ काम कर रहे हैं। 'शूटआउट एट वडाला' में यह एक बार फिर साथ-साथ दिखेंगे।
विज्ञापन
खबर है कि संजय की यह फिल्म भारत के लीडिंग इनकाउंटर स्पेशलिष्ट विजय सालसकर पर होगी। अभिषेक बच्चन विजय की भूमिका में होंगे।
हालांकि संजय अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बताना चाहते। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर ऐसी कोई प्लानिंग होगी तो वह जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।