{"_id":"692e5e011d7513f7d6032ffa","slug":"nick-jonas-celebrating-7-years-of-being-married-to-his-dream-girl-wife-priyanka-chopra-2025-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को बताया अपनी 'ड्रीम गर्ल', शादी के 7 साल पूरे होने का मनाया जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को बताया अपनी 'ड्रीम गर्ल', शादी के 7 साल पूरे होने का मनाया जश्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 02 Dec 2025 09:13 AM IST
सार
Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary: आज 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 7 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निक ने प्रियंका को अपनी ड्रीम गर्ल बताया है और साथ ही एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
विज्ञापन
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
विस्तार
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद निक जोनस को राष्ट्रीय 'जीजू' बने 7 साल हो गए हैं। आज प्रियंका और निक की वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर निक ने प्रियंका की एक हॉट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और एक खास नोट भी लिखा।
Trending Videos
निक का पोस्ट
आज प्रियंका और निक की वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इसमें प्रियंका समुद्र किनारे लेटी हुई हैं, पीठ कैमरे की तरफ है। निक ने लिखा, 'मेरी ड्रीम गर्ल से शादी को 7 साल हो गए।'

प्रियंका और निक की लव स्टोरी
कथित तौर पर प्रियंका और निक की लव स्टोरी की शुरुआत ट्विटर से हुई थी। दरअसल, निक ने ट्विटर (X) पर प्रियंका को मैसेज भेजा था। फिर दोनों मैसेज करने लगे। साल 2017 में पहली बार वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में मिले। इसके बाद 2017 के मेट गाला में साथ रेड कार्पेट पर नजर आए। 2018 में इनकी डेटिंग की खबरें आईं। निक ने प्रियंका के जन्मदिन पर लंदन में घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से भव्य शादी की। जनवरी 2022 में सरोगेसी से इनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म हुआ।

प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका इन दिनों निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह एक महाकाव्य एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इसमें प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1,300 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित बजट के साथ अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक होगी, जो 512 ईस्वी और 2027 में एक रहस्यमय मिशन के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' का किरदार निभाएंगे, जो कई युगों में यात्रा करते हैं। इसमें पौराणिक और भविष्य की घटनाओं को एक साथ दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: तीन साल की उम्र में शाहिद कपूर पर टूटा था दुखों का पहाड़, करीबी शख्स ने नहीं की कभी मदद..