फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nick Jonas Enjoys Priyanka Chopra Song Baby Slowly Slowly On Vacation Sung In The Great Indian Kapil Show

वेकेशन पर प्रियंका चोपड़ा का ‘बेबी स्लोली स्लोली’ गाना एंजॉय कर रहे निक जोनस, शेयर किया मस्ती भरा वीडियो

Wed, 07 Jan 2026 09:54 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 07 Jan 2026 09:54 AM IST
सार

Nick Jonas With Priyanka Chopra: निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इन दिनों छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इस बीच निक ने एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा के एक खास गीत का आनंद ले रहे हैं। जानिए कौन सा है ये गीत…

विज्ञापन
Nick Jonas Enjoys Priyanka Chopra Song Baby Slowly Slowly On Vacation Sung In The Great Indian Kapil Show
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और सुनील ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम-@nickjonas और सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर साथ में अपने फोटो-वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। वहीं एक-दूसरे को चीयर करने और प्यार लुटाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। बीते दिनों निक ने ‘धुरंधर’ के गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया था। जिसे काफी पसंद किया गया था। अब निक ने प्रियंका के कपिल शर्मा शो पर गाए गए गाने ‘बेबी स्लोली स्लोली’ गाने को एंजॉय करते हुए एक वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने इसे इन दिनों अपना पसंदीदा गीत भी बताया है।

विज्ञापन

निक ने एंजॉय किया ‘बेबी स्लोली स्लोली’
निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनकी वेकेशन के दौरान का है। वीडियो में उनके साथ पत्नी प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में निक वो ही गाना सुन रहे हैं, जो कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सुनील ग्रोवर के साथ मस्ती करते हुए गाया था। निक प्रियंका और सुनील ग्रोवर के इस मस्ती भरे गीत ‘बेबी स्लोली स्लोली’ को सुन रहे हैं और मस्ती में झूम रहे हैं। जाहिर है कि निक इस गाने का आनंद ले रहे हैं और पीछे प्रियंका पीले रंग की बिकिनी में धूप का आनंद ले रही हैं। इस दौरान बीच में प्रियंका एक बार निक को ध्यान से देखती हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


 

प्रियंका ने सुनील ग्रोवर के साथ गाया था गीत
यह गाना प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन के पहले एपिसोड में गाया था। इस एपिसोड में प्रियंका बतौर गेस्ट नजर आई थीं। शो के दौरान सुनील ग्रोवर अपने आर्केस्ट्रा 'चक चक धूम' के मालिक के गेटअप में नजर आए थे। इसी दौरान नए साल के स्वागत में उन्होंने प्रियंका के साथ ‘बेबी स्लोली स्लोली’ गाना गया था। प्रियंका ने भी गाना गाया था और इसकी काफी तारीफ भी की थी। उसके बाद ही ये गाना मीम कल्चर में काफी हिट हो गया था।

यह खबर भी पढ़ेंः राहुल मोदी से अफेयर की चर्चाओं के बीच श्रद्धा कपूर ने शादी की योजना पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मैं विवाह करूंगी

2018 में हुई थी निक और प्रियंका की शादी
निक और प्रियंका ने कुछ वक्त तक अफेयर चलने के बाद दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। इसके बाद जनवरी 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed