O Romeo X Review: कैसा लगा फैंस को शाहिद कपूर का रोमियो अंदाज? तृप्ति चला सकी अपना जादू; जानें प्रतिक्रिया?
Shahid Kapoor Movie O Romeo X Review: वैलेंटाइन वीक में इश्क और दर्द का अहसास साथ लिए फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज हुई। आज इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। जानिए, फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर फैंस का कैसा रिएक्शन रहा?
विस्तार
‘ओ रोमियो’ फिल्म का रोमियो शेक्सपियर की कहानी के नायक से अलग है। यह गाली-गलौज करता है, खूब बहाता है। लेकिन जब बात की इश्क की आती है तो कुर्बान होने से पीछे नहीं हटता है। इसी जुनून को विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर ने बड़े पर्दे उतारने की कोशिश की है। फिल्म की कहानी, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग और विशाल का निर्देशन दर्शकों को कैसा लगा? फैंस ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म को लेकर कैसा रिव्यू दिया? जानिए।
शाहिद ने फिर किया खुद को साबित
फिल्म ‘ओ रोमियो’ में एक बार फिर से शाहिद कपूर एक इंपरफेक्ट हीरो के रोल में दिखे। लेकिन अपनी एक्टिंग से दर्शकों को फिर से इंप्रेस कर गए।
- एक यूजर ने शाहिद कपूर की एक्टिंग पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘फिल्म शानदार है। शाहिद कपूर की एक्टिंग और एक्शन शानदार हैं। फिल्म की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। डिमरी ने शानदार काम किया है। यह फिल्म नए रिकॉर्ड बनाएगी और ब्लॉकबस्टर होगी।’
- एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कहानी और किरदार ज्यादातर पहले हाफ में ही तय हो जाते हैं। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी टॉप-नॉच हैं। उन्होंने अपने रोल को पूरी तरह से निभाया है। अविनाश तिवारी काफी उम्मीद जगाते हैं।
- फिल्म का डार्क ह्यूमर भी कई दर्शकों को पसंद आया। एक यूजर ने कमेंट किया, ' फिल्म में स्टाइलिश एक्शन, अच्छी रफ्तार और डार्क ह्यूमर है। यह सब मजेदार है।'
#ORomeo First Half Review:
— Aakash Kumar (@aakashkmr) February 13, 2026
The film mainly sets up its story and characters in the first half. #ShahidKapoor and #TriptiiDimri are top-notch, fully owning their parts. #AvinashTiwary has just entered—expectations are high for a gripping second half! 🎬🔥 #ORomeoReview pic.twitter.com/tMFMHLNRm8
#ORomeo I've just returned from watching the first show at a Jaipur cinema.
— SkBollywoodBytes (@MRSURAJ1782) February 13, 2026
review ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ ✨
The movie is fantastic. Shahid Kapoor's acting and action are superb. No amount of praise would be enough for the movie, and Dimri has done a fantastic job. I can confidently say… pic.twitter.com/FZeLyfw3rw
#ORomeo first half done. Stylish action, well paced and usual dark humour. Enjoyable till now. #ORomeoReview pic.twitter.com/9ZH6ebihrG
— Malhar (@BackchodGPT) February 13, 2026
फिल्म में सिर्फ शाहिद कपूर ही अभिनय से प्रभावित नहीं करते हैं। तृप्ति और अविनाश भी दर्शकाें को पसंद आए हैं। एक यूजर ने रिव्यू देते हुए लिखा, 'फिल्म 'ओ रोमियो' में मजेदार ह्यूमर है। एक्टर की परफॉर्मेंस इस फिल्म की खासियत है। तृप्ति डिमरी कहानी का जरूरी हिस्सा हैं। इंटरवल से ठीक पहले अविनाश तिवारी की एंट्री असरदार है।' फिल्म का डायरेक्शन, कहानी कहने का ढंग भी दर्शकों को पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा, 'दिलचस्प, दिलचस्प शाहिद और तृप्ति की परफॉर्मेंस अच्छी है। स्क्रीनप्ले और बेहतर हो सकता था और डायरेक्शन भी, यह मेरी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, लेकिन फिल्म देखने लायक है।'
INTERVAL !! #ORomeo is V GOOD till now. Quirky humour and the performance of #ShahidKapoor are the highlights. #TriptiiDimri is the pivot of the story.
— Navneet Mundhra (@navneet_mundhra) February 13, 2026
The entry of #AvinashTiwary just before the interval is effective.#ORomeoReview pic.twitter.com/uqnjiPoGdw
#oromeoreview First Half Review ⭐⭐⭐ Engaged, Gripping.. shahid & tripti performance Good. Screenplay Can be Much Better & Direction Also...Not Match My Expectations...but Movie Decent Good To Watch.. #ShahidKapoor #TriptiDhimri pic.twitter.com/q6alaPZRQv
— Jeet Mallick (@JEETMALLICK2) February 13, 2026
ये खबर भी पढ़ें: ‘ओ रोमियो’ के गाने पर ईशान खट्टर ने दी शाहिद कपूर को कड़ी टक्कर; डांस देखकर फैंस बोले- ‘दो भाई दोनों तबाही’
क्या है फिल्म की कहानी?
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार मुंबई के गैगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित बताया जा रहा है। उनके साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में सपना के किरदार में हैं। इनके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।