सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Himani Shivpuri Remembers Old Days After Meeting With Salman Khan Share Picture

‘आंखों में वही शरारती चमक…’ सलमान से मिलकर हिमानी शिवपुरी को याद आए पुराने दिन, साझा की तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 13 Feb 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Himani Shivpuri Post About Salman Khan: शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने सलमान खान के साथ एक तस्वीर साझा की। हालिया मुलाकात के बारे में बताया। साथ ही सलमान खान को लेकर भी कई बातें साझा कीं। 

Himani Shivpuri Remembers Old Days After Meeting With Salman Khan Share Picture
सलमान खान, हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम@shivpurihimani
विज्ञापन

विस्तार

65 साल की हिमानी शिवपुरी ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। कुछ फिल्मों में उन्होंने सलमान खान के साथ भी अभिनय किया है। सेट पर भाईजान को करीबी से देखा और समझा है। हाल ही में हिमानी शिवपुरी ने एक पोस्ट के जरिए सलमान खान से हुई हालिया मुलाकात का जिक्र किया। साथ ही उनके बारे में कई अनजानी बातें भी शेयर की हैं। 

Trending Videos

हिमानी ने पुरानी यादों को किया साझा
शुक्रवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट हिमानी शिवपुरी ने शेयर की। इसमें वह सलमान खान के साथ एक शूटिंग सेट पर नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी हिमानी ने लिखा है। वह लिखती हैं, ‘ दुनिया के भाईजान, इकलौते सलमान खान से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा की तरह हैंडसम और मैग्नेटिक। उनकी आंखों में वही शरारती चमक है। हम आपके हैं कौन, बीवी नंबर 1, बंधन, दुल्हनिया हम ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, वीरगति में उनके साथ अभिनय किया। सलमान से मिलते ही ये फिल्में मेरी यादों में ताजा हाे गईं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

वह आगे लिखती हैं, ‘सारी गर्मजोशी, शरारतें अपनी जगह पर हैं। उनकी शरारतों के बारे में मैं बाद में बात करूंगी।’ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Himani Shivpuri (@shivpurihimani)


 

रणवीर सिंह संग मुलाकात का किस्सा भी पिछले दिनों बताया
कुछ दिन पहले हिमानी शिवपुरी ने रणबीर कपूर संग मुलाकात का अनुभव भी साझा किया। इस पर भी एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें वह लिखती हैं, 'रणबीर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इतने मिलनसार, विनम्र और टैलेंटेड एक्टर हैं। उन्होंने उठ कर मेरे पैर छुए और मेरी तारीफ करते हुए कहा कि मैडम आप बिल्कुल वैसी ही दिखती हैं। वाह रणबीर के संस्कार। रणबीर कपूर ने 'आ अब लौट चलें' के दिनों की याद दिला दी। उस वक्त वह अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे और सेट पर आते थे।' 

हिमानी शिवपुरी करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
हिमानी शिवपुरी साल 2024 में एक फिल्म 'बिन्नी और फैमिली' में नजर आईं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। गढ़वाली सिंगर सॉन्ग में भी अभिनय कर चुकी हैं। साथ ही इंस्टाग्राम पर ट्रैवल, लाइफस्टाइल वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed