{"_id":"698ed5666c59cb907e017bc2","slug":"shahid-kapoor-o-romeo-who-was-hussain-ustara-who-challenged-dawood-ibrahim-with-sapna-didi-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"O Romeo: कौन था हुसैन उस्तरा? दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती, 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया है किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
O Romeo: कौन था हुसैन उस्तरा? दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती, 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया है किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Who Was Hussain Ustara? फिल्म 'ओ रोमियो' अंडर्वर्ल्ड की कहानी बयां करती है। इसमें शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है। आइए जानते हैं हुसैन उस्तरा कौन था?
ओ रोमियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' आज, 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। 'ओ रोमियो' एक अंडरवर्ल्ड की कहानी है। फिल्म में शाहिद कपूर, गैंगस्टर हुसैन उस्तरा का रोल निभा रहे हैं। तृप्ति डिमरी अफशा का रोल निभा रही हैं। फिल्म 'ओ रोमियो' की कहानी हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' से इंस्पायर है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि हुसैन उस्तरा कौन था?
Trending Videos
कौन था हुसैन उस्तरा?
हुसैन उस्तरा का असली नाम हुसैन शेख था। वह मुंबई के आस-पास के इलाकों में पला बढ़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुसैन स्ट्रीट फाइट और जबरन वसूली के जरिए अंडरवर्ल्ड में आया। आखिर में वह एक कॉन्ट्रैक्ट किलर बन गया। हुसैन ने छोटे-मोटे काम से शुरुआत की। इसमें लोगों को डराना-धमकाना, जबरन वसूली, हिसाब बराबर करना शामिल था। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ हुसैन उस्तरा की कथित दुश्मनी कई वर्षों से मुंबई के अंडरवर्ल्ड में चर्चा का विषय रही।
'तू या मैं' की स्क्रीनिंग में पहुंची सुहाना खान, अनन्या पांडे की टीशर्ट ने खींचा सबका ध्यान

कैसे हुई हुसैन उस्तरा की मौत?
हुसैन उस्तरा और दाऊद के बीच झगड़ा हितों के टकराव की वजह से हुआ। कोई भी पक्ष अपने ऊपर दूसरे का अधिकार नहीं चाहता था। जब हुसैन अकेले काम करता था, तो दुश्मनी ताकत की लड़ाई में बदल गई। इससे अंडरवर्ल्ड में उस्तरा का रुतबा और मजबूत हो गया। हुसैन उस्तरा की 1998 में मौत हो गई। खबरों के मुताबिक हुसैन को छोटा शकील के गिरोह के लोगों ने मारा था।
हुसैन से कैसे मिलीं अशरफ?
एक बार हुसैन उस्तरा ने हुसैन जैदी से बताया था कि सपना दीदी (अफशां) उनसे मिली थीं। 1986 में वह अशरफ के नाम से जानी जाती थीं। अशरफ को बताया गया कि उनके पति महमूद को दाऊद के लोगों ने मार दिया। ऐसे में अशरफ, दाऊद को मारने चाहती थीं। इसलिए वह हुसैन उस्तरा से मिलीं। वह यह सीखना चाहती थीं कि एक आदमी को कैसे मारा जाता है।

कौन है फिल्म का निर्देशक?
शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ऐसे में हुसैन उस्तरा की कहानी पर फिर से ध्यान गया है। फिल्म का निर्देशन 'हैदर' और 'कमीने' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर विशाल भारद्वाज ने किया है। इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।