बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी तस्वीरों और वीडियोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। इस वक्त शाहिद कपूर पंजाब में चिल करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता शाहिद कपूर ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर पंजाब में सर्दियों का आनंद लेते हुए तस्वीर साझा की है। शाहिद कपूर की तस्वीर पर उनके प्रशंसकों ने चुटकी ली कि शाहिद अपनी 'हॉटनेस' से पंजाब का पारा बढ़ा रहे हैं।
Shahid Kapoor: अभिनेता शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर, लिखा- पंजाब दी ठंडी, यूजर्स बोले- पारा बढ़ गया..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिनमें वह मुस्कुराती हुई सेल्फी लेते दिख रहे थे। इस तस्वीर में उन्होंने लिखा था, गुड मॉर्निंग ...।
इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह थोड़ी अधिक उदास मूड में सेल्फी लेते हुए दिख रहे थे। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिल वाली इमोजी के साथ 'पंजाब दी ठंडी' कैप्शन देते हुए वही सेल्फी फैंस के लिए साझा की। जिस पर उनके फैंस ने जमकर टिप्पणियां दी हैं। इस तस्वीर को अब तक 5 लाख 54 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और फैंस दिल वाली इमोजी बनाकर एक्टर पर प्यार बरसा रहे हैं।
उनकी इस तस्वीर पर एक फैन ने लिखा-पंजाब दी ठंड में तुस्सी गर्मी फैला रहे हो। वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें हैंडसम बताया। इस तस्वीर में शाहिद कपूर ब्लैक जैकेट में दिख रहे हैं।
गौरतलब है कि शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जर्सी' को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, कोरोना की वजह से उनकी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज तारीख आगे बढ़ गई है। फिल्म में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। शाहिद अपने नये लुक में क्लीन शेव दिख रहे हैं।
इससे पहले भी उन्होंने एक क्लीन शेव तस्वीर शेयर की थी। जिसके कैप्शन में लिखा था, मैं सिर्फ ट्रिम कर रहा था, लेकिन ऐसा हो गया।