फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिहाना और मिया के बाद अमेरिकी एक्ट्रेस Susan Sarandon ने किया किसान आंदोलन का सपोर्ट, लिख दी बड़ी बात

Sat, 06 Feb 2021 03:40 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 06 Feb 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
Oscar Winner Susan Sarandon Tweet In Favour Of Farmers Protest
Susan Sarandon - फोटो : social media

भारत में लगभग 70 दिनों से भी ज्यादा से चल रहे किसान आंदोलन पर कुछ लोग समर्थन दे रहे हैं तो वहीं कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ फिल्मी सितारें भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां तक कि विदेशी सितारे भी इस पर बयानबाजी करने से चूके नहीं। इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना के बाद ऑस्कर जीत चुकीं अमेरिकी एक्ट्रेस Susan Sarandon ने भी भारतीय किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वह भारतीय किसान आंदोलन के समर्थन में हैं। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Oscar Winner Susan Sarandon Tweet In Favour Of Farmers Protest
Susan Sarandon - फोटो : social media

दरअसल, ऑस्कर विजेता अमेरिकी एक्ट्रेस Susan Sarandon ने हाल ही में किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट किया है जो एकदम ही सुर्खियों में आ गया है। उनके इस ट्वीट पर लोग काफी लाइक्स और रीट्वीट कर रहे हैं।
 

Oscar Winner Susan Sarandon Tweet In Favour Of Farmers Protest
Susan Sarandon - फोटो : social media

उन्होंने लिखा कि मैं भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में खड़ी हूं। कम से कम जानने की कोशिश तो कीजिए कि वो कौन हैं और क्यों आंदोलन कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar Winner Susan Sarandon Tweet In Favour Of Farmers Protest
Susan Sarandon - फोटो : social media

गौरतलब है कि Susan Sarandon 75 साल की एक अमेरिकी एक्ट्रेस, एक्टिविस्ट और एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। उन्हें ऑस्कर के अलावा कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें 2002 में 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' में स्टार के साथ सम्मानित किया गया था। 2009 में वह स्टॉकहोम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी हैं। बता दें कि 2013 में भारत में हुए 44वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्हें उद्घाटन के लिए भी आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
Oscar Winner Susan Sarandon Tweet In Favour Of Farmers Protest
विदेशी सेलेब्स - फोटो : Social media

रिहाना, मिया और ग्रेटा के ट्वीट के बाद भारत में चल रहे किसान आंदोलन दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। कई इंटरनेशनल सिलेब्स भी किसानों के सपोर्ट में ट्वीट कर चुके हैं। इसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ ली है। यहां तक कि विदेश मंत्रालय भी बयान जारी कर चुका है कि मामले को अच्छी तरह से जाने बिना बाहर के लोगों का इसपर प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है। इसके बाद बॉलीवुड सितारों ने भी ट्वीट कर कहा था कि यह हमारे देश का मामला है और इस मुश्किल घड़ी में एकजुट होकर काम करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed