फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन में ऐसी दिखती थी साउथ की ये मशहूर अभिनेत्री, अब पहचानना हो रहा मुश्किल

Sat, 06 Feb 2021 03:31 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 06 Feb 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
shruti haasan shares childhood unseen picture with sister
श्रुति हासन - फोटो : Insatagram

श्रुति हासन और उनकी बहन अक्षरा हासन के बीच बेहतरीन बॉन्ड है। ये दोनों अक्सर ही साथ में फोटो शेयर करती रहती हैं। अब श्रुति ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अक्षरा के बचपन की एक फनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह खुद भी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर देखने में वाकई काफी दिलचस्प लग रही है।

shruti haasan shares childhood unseen picture with sister
श्रुति हासन, अक्षरा हासन - फोटो : Insatagram

कमल हासन की दोनों बेटियां अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। अभी श्रुति अपनी नई फिल्म ‘क्रैक’ की सफलता का जश्न मना रही हैं। अन्य फिल्मों के विपरीत यह मूवी इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली। जबकि कोरोना वायरस के इस समय में लोग ऐसी उम्मीद कम ही रख रहे हैं।

shruti haasan shares childhood unseen picture with sister
shruti haasan - फोटो : social media

श्रुति हासन अभिनीत ‘क्रैक’ थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म है, जिसे निर्देशक गोपीचंद मालिनी ने डायरेक्ट किया है, जिसका बजट 16.5 करोड़ रुपए रखा गया था। रवि तेजा इसमें मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। यह दक्षिण भारतीय फिल्म मूल रूप से तेलुगु भाषा बनाई गई है। वरालक्ष्मी सरथकुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shruti haasan shares childhood unseen picture with sister
श्रुति हसन

इस बीच श्रुति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक अनदेखी बचपन की तस्वीर साझा की है, जिसमें अक्षरा हासन भी हैं। इस तस्वीर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने नीले और सफद रंग का धारीदार लोअर पैंट पहन रखा है, जिसपर मल्टी कलर टॉप पेयर अप की है। उनके बाल भी काफी छोटे लग रहे हैं। वहीं अपनी बहन को मसल्स दिखाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
shruti haasan shares childhood unseen picture with sister
shruti haasan

वहीं उनकी बहन अक्षरा बहुत छोटी हैं। अपनी आंखो को फनी अंदाज में घुमाकर बहन की तरफ इशारा कर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। उन्होंने काले रंग की टॉप और नीली जींस पहन रखी है। श्रुति के फैंस इस तस्वीर को देखकर खूब एंजॉय कर रहे हैं और तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहरहाल फोटो में दोनों ही काफी मासूम लग रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed