P Khurana Death: आयुष्मान के पिता पी. खुराना के निधन पर सितारे स्तब्ध, काजोल समेत सुनील ने दी श्रद्धांजलि
आयुष्मान खुराना के पिता पी. खुराना के निधन से बॉलीवुड सितारे भी स्तब्ध हैं। काजोल समेत सुनील शेट्टी, ज्योतिषी को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मल्टी टैलेंटेड एक्टर के प्रसिद्ध ज्योतिषी पिता पी खुराना ने शुक्रवार, 19 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता को दो दिन पहले पंजाब के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके दिल की बीमारी का इलाज चल रहा था। वही, इस दुख भरी खबर के सामने आते ही इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ गई है। साथ ही इंडस्ट्री के सितारे एक्टर के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सांत्वना देते नजर आ रहे हैं।
काजोल ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इस दुख भरी खबर को जानने के बाद ट्वीट कर लिखा है, 'आयुष्मान खुराना को हुए नुकसान के लिए गहरी संवेदनाएं। माता-पिता, माता-पिता होते हैं और उनका नुकसान हमेशा गहरे स्तर पर महसूस किया जाता है।'
Deepest condolences to @ayushmannk for his loss. 🙏🏼
विज्ञापन विज्ञापन
Parents are parents and their loss is always felt on the deepest level.— Kajol (@itsKajolD) May 19, 2023
Devara First Look: जूनियर एनटीआर 'देवरा' बनकर मचाने आ रहे धमाल, फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा योद्धा अवतार
सुनील-अजय ने दी परिवार को सांत्वना
एक्टर सुनील शेट्टी ने एक्टर और उनके परिवार को हिम्मत देते हुए ट्वीट कर लिखा है, 'श्वर आपको इस भारी नुकसान से उबरने की शक्ति दें। घर पर हम सभी की ओर से हार्दिक संवेदनाएं।' एक्टर अजय देवगन ने लिखा है, 'मेरे विचार और प्रार्थना आयुष्मान खुराना और परिवार के साथ। इस कठिन समय में शक्ति और सांत्वना की कामना। ओम शांति।'
My thoughts and prayers to @ayushmannk and family. Wishing strength and solace during this difficult time. 🕉️ Shanti
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 19, 2023
May God give you the strength to overcome this huge loss. Heartfelt condolences from all of us at home. @ayushmannk @Aparshakti
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) May 19, 2023
Manoj Bajpayee: जब आठ साल की उम्र में मनोज बाजपेयी ने खा ली भांग, मजेदार है इसके आगे का किस्सा
दिल की बीमारी से जूझ रहे थे पी. खुराना
एक्टर अपारशक्ति खुराना के प्रवक्ता की ओर से एक आधिकारिक बयान में बताया गया है, 'हमें यह सूचित करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता, ज्योतिषी पी खुराना का आज सुबह 10:30 बजे मोहाली में एक लंबी असाध्य बीमारी के कारण निधन हो गया। हम व्यक्तिगत नुकसान के इस समय में आप सभी की प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए ऋणी हैं।' एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता उनके 'जीवन कोच और संरक्षक' थे। वहीं, आयुष्मान ने यह भी साफ किया था कि उन्हें ज्योतिष में विश्वास नहीं है।