{"_id":"598ec59c4f1c1bc6358b4baf","slug":"pahlaj-nihalani-loses-his-post-ministry-appoints-new-members-in-censor-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसून जोशी अपनी नई टीम के साथ सेंसर बोर्ड संभालने को तैयार, ये रहे मेंबर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रसून जोशी अपनी नई टीम के साथ सेंसर बोर्ड संभालने को तैयार, ये रहे मेंबर्स
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
विद्या बालन, प्रसून जोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक ही दिन में सेंसर बोर्ड का कायापलट कर दिया है। इतना बड़ा फेरबदल शायद ही बोर्ड में कभी हुआ है। अभी तक के सबसे विवादित अध्यक्ष के तौर पर मशहूर हो चुके पहलाज निहलानी की छुट्टी तो की गई ही साथ में पूरी टीम भी बदल दी गई। प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का कार्यभार संभालने के लिए तोहफे में दी गई है उनकी नई टीम।
पढ़ें: विद्या बालन बनीं सेंसर बोर्ड की मेंबर, तो क्या अब फिल्मों के आएंगे अच्छे दिन?
प्रसून पहली बार सेंसर बोर्ड की कमान संभालेंगे। फिल्म इंडस्ट्री में गीतकार के तौर पर तो उन्होंने कई साल बिता दिए हैं लेकिन ये काम उनके लिए बिल्कुल नया है। उनके इस सफर में 12 लोग साथ होंगे। टीम में अब फिल्म एक्ट्रेस विद्या बालन भी होंगी। विद्या का नाम सबसे महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वो अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास रखती हैं और उनके आने से फिल्ममेकर्स की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और नरेश चंद्र लाल भी बोर्ड का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर बोले निहलानी, 'अपने काम पर कोई पछतावा नहीं है'
तमिल फिल्मों में एक्टिंग में झंडे गाड़ चुके गौतमी ताड़िमल्ला और जीविता राजाशेखर भी बोर्ड में शामिल हैं। म्यूजिक डायरेक्टर नील हरबर्ट नॉन्गकिंरिह, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक वामन केंद्रे, कन्नड़ फिल्म निर्देशक टीएस नागभराना और डायलॉग राइटर मिहिर भूटा भी बोर्ड के मेंबर बने हैं। वहीं आरएसएस विचारक रमेश पतंगे और बीजेपी की पूर्व सेक्रेटरी वाणी त्रिपाठी टिकू भी बोर्ड मेंबर्स में शामिल किए गए हैं।