Pathaan: कड़ी मेहनत...दिल में जुनून लिए शाहरुख बने 'पठान', एक्शन सीखने के लिए दीपिका-किंग खान ने किया यह काम
'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने खुलासा किया है कि फिल्म के लिए शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने 'जुजुत्सु' सीखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के बेताज बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान पूरे चार साल बाद कैमरे के सामने वापसी करने जा रहे हैं। 'पठान' की रिलीज में अब 15 दिन से भी कम का समय रह गया है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे किंग खान के फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने के लिए और ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं। इस बात से कोई अनजान नहीं है कि शाहरुख खान, दीपिका और जॉन अब्राहम की 'पठान' इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शकों द्वारा सिनेमाघरों में देखी गई अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक मानी जाने वाली यह फिल्म आदित्य चोपड़ा की महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। ऐसे में इस फिल्म के लिए तीनों सितारों ने कड़ी मेहनत करके अपने आप में बड़े-बड़े बदलाव किए हैं। ऐसी ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण द्वारा किए गए एक बड़े बदलाव का खुलासा 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
बीते दिनों यशराज बैनर तले बने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें हमने शाहरुख से लेकर जॉन अब्राहम तक तीनों कलाकारों को एक से बढ़कर एक एक्शन सीक्वेंस करते देखा। अपने तीनों ही पसंदीदा कलाकारों का यह रूप देखकर दर्शकों का चेहरों पर अजीब सी मुस्कान और उनके दिल में भरपूर उत्साह भर गया है। लेकिन क्या किसी ने सोचा है कि शाहरुख और दीपिका ने कैमरे के सामने ऐसा दमदार एक्शन करने के लिए कितनी मेहनत की है? अगर नहीं तो बता दें, दोनों ही कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन करने के लिए महीनों तक 'जुजुत्सु' की ट्रेनिंग ली है। इस बात का खुलासा खुद 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
Urfi Javed: चित्रा वाघ पर केस करने के बाद महाराष्ट्र महिला आयोग पहुंचीं उर्फी, रूपाली चाकणकर से करेंगी मुलाकात
दरअसल, 'पठान' ने मेकर्स ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का एक रैपिड फायर वीडियो जारी किया है। शस वीडियो में सिद्धार्थ ने फिल्म के बारे में कई राज खोले। सामने आए वीडियो में सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि फिल्म में जबर्दस्त एक्शन दृश्यों को फिल्माने के लिए शाहरुख और दीपिका ने 'जुजुत्सु' सीखा, जो एक ब्रूटल जापानी मार्शल आर्ट फॉर्म है। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने फिल्म से जुड़ी और कई बातों के बारे में फैंस को इस वीडियो के जरिए बताया है।
Rakhi Sawant: शादी... निकाह... और इस्लाम... राखी की जुबानी उनके और आदिल के रिश्ते की पूरी कहानी
गौरतलब है, 'पठान' चार साल के लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर एक धमाकेदार भूमिका के साथ शाहरुख की वापसी को चिन्हित करती है। फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को जारी किया गया था और रिलीज होने के चंद मिनटों में इसने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए थे। ऐसे में यह बात बिल्कुल सही साबित होती है कि 'पठान' के लिए लोगों की उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम आपस में टकराते नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' 25 जनवरी को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Nora Fatehi: 200 करोड़ की ठगी के मामले में बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंचीं नोरा, अभिनेत्री के वकील ने कही यह बात