प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अनुपमा' स्टार रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वोकल फॉर लोकल को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल के कैम्पेन के प्रमोशन के लिए अनुपमा का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देशवासियों को एक खास मैसेज दिया है।
Anupama: पीएम मोदी ने शेयर किया अनुपमा का वीडियो, देशवासियों से की इस दिवाली कुछ खास करने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा और गौरव खन्ना उर्फ अनुज का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुपमा-अनुज वोकल फॉर लोकल को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुपमा-अनुज का जो वोकल फॉर लोकल का प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है। उसमें वह शॉपिंग के लिए लोकल चीजों का इस्तेमाल करने की बात कर रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'देशभर में वोकल फॉर लोकल को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है साथ ही लोग वोकल चीजें खरीद इस कैम्पेन को सपोर्ट बी कर रहे हैं।' वीडियो के लास्ट में प्रधानमंत्री मोदी की आवाज है, जिस में वह कहते हुए सुनाई देते हैं कि साथियों हमारे त्योहार की प्राथमिकता वोकल फॉर लोकल होनी चाहिए, जिससे हम इस कैम्पेन को और आगे बढ़ा सकें।
The #VocalForLocal movement is getting great momentum across the country. pic.twitter.com/9lcoGbAvoi
बता दें कि इस वीडियो में अनुपमा और अनुज कपाड़िया के साथ छोटी और डिंपल भी दिखाई दी हैं। वीडियो के जरिए अनुपमा और अनुज डिजिटल पेमेंट के साथ-साथ लोकल चीजों को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इन दिनों अनुपमा की लाइफ में काफी कुछ देखने को मिल रहा है, जिसे वह परेशान है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मुंबई में कहीं नहीं कोई सुनने वाला, इस इंडस्ट्री में एक दिन की भी छुट्टी नहीं होती