फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonam Pandey: पुलिस हिरासत में पूनम पांडे, गोवा में शूट किया था अश्लील वीडियो

Thu, 05 Nov 2020 04:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 05 Nov 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey Goa Video News: Poonam Pandey Arrested By Goa Police For shooting an obscene video in the coastal state
पूनम पांडे - फोटो : Social Media

गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे को हिरासत में लिया गया है। बीते दिनों पूनम पांडे पति सैम बॉम्बे के साथ गोवा में थीं। जहां उन्होंने सरकारी संपत्ति पर अश्लील वीडियो शूट किया था। इस मामले में आज उन्हें हिरासत में लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी में संभव है।

Poonam Pandey Goa Video News: Poonam Pandey Arrested By Goa Police For shooting an obscene video in the coastal state
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है। पूनम पर आरोप है कि उन्होंने गोवा के  Chapoli Dam में अश्लील वीडियो शूट करवाया था। उक्त मामले में दो पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया है।

Poonam Pandey Goa Video News: Poonam Pandey Arrested By Goa Police For shooting an obscene video in the coastal state
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

पूनम पांडे के साथ ही एक अज्ञात शख्स के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। गोवा के कैनाकोना पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिस अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है वह बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट कर रहा था। जिसके बाद पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey Goa Video News: Poonam Pandey Arrested By Goa Police For shooting an obscene video in the coastal state
पूनम पांडे, सैम बॉम्बे - फोटो : instagram/ipoonampandey

बता दें कि हाल ही में पूनम अपनी शादी को लेकर भी विवादों में आ गई थीं। उन्होंने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन दो हफ्तों के अंदर ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई। हनीमून पर गईं पूनम पांडे के साथ उनके पति ने जब मारपीट की तो उन्होंने सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया था लेकिन बाद में उन्हें बेल मिल गई।

विज्ञापन
Poonam Pandey Goa Video News: Poonam Pandey Arrested By Goa Police For shooting an obscene video in the coastal state
पूनम पांडे पति के साथ - फोटो : विरल

पूनम ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'सैम ने एक बार मुझे इतनी बुरी तरह मारा था कि मेरा ब्रैन हैमरेज हो गया था। मैं कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। मेरा चेहरा सूजा हुआ था, मेरे शरीर पर निशान थे। सैम ने अपने इंस्टाग्राम से मेरी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं जबकि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया क्योंकि मुझे लगा आखिर में सब ठीक हो जाएगा।'

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने परदेस में मनाया करवाचौथ, पति निक जोनस के साथ लाल साड़ी में दिया रोमांटिक पोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed