बीते दिन देशभर में करवाचौथ की धूम रही। आम से लेकर खास तक सभी लोगों ने इस पर्व को मनाया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत भी रखा। लेकिन केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी इस पर्व को मनाया गया। हम बात कर रहे हैं यहां देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका ने भी अपने पति निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखा और पूजा की।
प्रियंका चोपड़ा ने परदेस में मनाया करवाचौथ, पति निक जोनस के साथ लाल साड़ी में दिया रोमांटिक पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी कर विदेश में बस गई हों लेकिन वो अपना देश, यहां की संस्कृति और संस्कार नहीं भूली हैं। ये बात प्रियंका समय समय पर लोगों को बताती रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने करवाचौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए करवाचौथ की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें से पहली तस्वीर में प्रियंका पूजा की थाली हाथ में लिए खड़ी हैं और मुस्कुरा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
Happy Karwa Chauth to everyone celebrating.❤️ I love you @nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पति निक जोनस के लिए प्यार का इजहार भी किया है। प्रियंका के देसी लुक को हमेशा ही फैंस खूब पसंद करते हैं। उनकी इन तस्वीरों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की करवाचौथ की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हर साल निक के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इसके अलावा वो हर भारतीय त्योहार को भी उसी अंदाज में मनाती हैं जैसा वो भारत में रहते हुए मनातीं। गौरतलब है कि निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ने भारतीय और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को भी फैंस खूब पसंद करते हैं।
पढ़ें: जी5 ने इस बार उठाया अहम समस्या से परदा, एसटीएफ और नक्सिलियों के संघर्ष की ये है रोचक कहानी