{"_id":"57df8e2f4f1c1b0e4ea82f15","slug":"popular-tv-characters-got-new-faces","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाल : सूरत ही नहीं आवाज भी बदल डालती है सीरियलों की प्लास्टिक सर्जरी, देखिए कैसे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कमाल : सूरत ही नहीं आवाज भी बदल डालती है सीरियलों की प्लास्टिक सर्जरी, देखिए कैसे
Mon, 19 Sep 2016 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की दुनिया में जन्म, पुनर्जन्म और प्लास्टिक सर्जरी ये तीन ऐसी चीजें हैं, जो ज्यादातर सीरियल्स की कहानी का हिस्सा हैं। प्रोड्यूसर इन चालों का तब-तब इस्तेमाल करता है जब शो टीआरपी में पिछड़ने लगता है। इस फॉर्मूले की जनक हैं, टीवी की दुनिया की लेडी दबंग एकता कपूर। जिन्होंने हर बार टीवी सीरियल्स में कुछ नया किया और ऐसा किया वो दूसरों के लिए नजीर बन गया।
आगे की स्लाइड्स में हम आपको बताएंगे ऐसे ही पांच सीरियल्स के बारे में जिनमें इस प्लास्टिक सर्जरी वाले फॉर्मूले का इस्तेमाल किया गया।
2 of 6
s
क्योंकि सास भी कभी बहू थी
सबसे पहले इस कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में किया गया। जब शो प्रोड्यूसर एकता कपूर और शो की मुख्य किरदार (तुलसी बहू) स्मृति ईरानी के बीच झगड़ा हो गया। तब स्मृति की जगह गौतमी कपूर को लाया गया, वो भी एक प्लास्टिक सर्जरी के नाटक से।
छोटा पर्दा : वो पांच सीरियल जब प्लास्टिक आई कलाकारों को बदलने के काम
3 of 6
कहानी घर-घर की
इसके बाद 'कहानी घर-घर की' में फिर से प्लास्टिक सर्जरी की कहानी का इस्तेमाल हुआ। वो भी एक नहीं दो बार। पहला तब शो के मुख्य किरदार ओम जो कि किरन कर्माकर निभा रहे थे की मृत्यु हो गई और कुछ समय बाद वह फिर लौट आए।
कुछ ऐसा ही हुआ शो की दूसरी किरदार पार्वती यानि साक्षी तंवर के साथ जो एक दुर्घटना के बाद जया सील की तरह दिखने लगी। हालांकि जब शो की टीआरपी गिरी तो फिर से साक्षी तंवर बन गईं। तब ऐसे चमत्कार सिर्फ एकता कपूर के शो में हीते सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा पर्दा : वो पांच सीरियल जब प्लास्टिक आई कलाकारों को बदलने के काम
4 of 6
कसम से
एकता कपूर का एक और शो। शो की कहानी अलग थी पर प्लास्टिक सर्जरी से पीछा यहां भी नहीं छूटा। टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली प्राची देसाई ने इस शो में बानी कपूर का किरदार निभाया था। लेकिन जब बॉलीवुड से ऑफर आने लगे तो प्राची ने शो को अलविदा कहने की सोची। बस फिर क्या था प्रोड्यूसर एकता ने कर दी सर्जरी और फिर गुरदीप कोहली बनी नई बानी कपूर।
विज्ञापन
छोटा पर्दा : वो पांच सीरियल जब प्लास्टिक आई कलाकारों को बदलने के काम
5 of 6
कुसुम- एक आम लड़की की कहानी
कुसुम शायद देश की दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टीवी की बहू थी। लेकिन इन्हें भी प्लास्टिक सर्जरी का सामना करना पड़ा। जब कुसुम का किरदार करने वाली शिल्पा सखलानी को पता चला कि एक बड़ी उम्र की महिला का रोल करना है तो उन्होंने शो से दूरी बना ली। तब प्लास्टिक सर्जरी हुई और मानसी जोशी रॉय की शो में एंट्री हुई। खास बात यह कि चौथा शो था जिसमें एकता कपूर ने प्लास्टिक सर्जरी के जरिए एक्टर को बदला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।