फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta is all to set for game day with Punjab Kings jerseys for twins Jai and Gia

Priety Zinta: 'किंग्स पंजाब' को चीयर करने के लिए तैयार प्रीति जिंटा के दोनों बच्चे, एक्ट्रेस ने दिखाई गेम डे की तैयारी

Wed, 20 Apr 2022 10:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 10:36 PM IST
सार

प्रीति जिंटा अक्सर अपनी टीम को मैदान में चीयर करती दिखाई देती हैं। अब अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों जय और जिया के साथ पंजाब इलेवन किंग्स पंजाब को चीयर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

विज्ञापन
Preity Zinta is all to set for game day with Punjab Kings jerseys for twins Jai and Gia
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

विस्तार

आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक और अभिनेत्री प्रीति जिंटा दो जुड़वां बच्चों की मां हैं। वह अक्सर अपनी टीम को मैदान में चीयर करती दिखाई देती हैं। अब अभिनेत्री के दोनों बच्चे जय और जिया भी अपनी मां के साथ पंजाब इलेवन किंग्स पंजाब को चीयर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रीति जिंटा ने अपने बच्चों के साथ मैच देखने की पूरी तैयारी भी कर ली है और उन्होंने ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी पोस्ट भी शेयर की है।

विज्ञापन


बच्चों के लिए बनवाईं किंग्स पंजाब की जर्सी
प्रीति जिंटा ने पोस्ट शेयर की है, जिससे पता चल रहा है कि उनके दोनों बच्चे भी किंग्स इलेवन पंजाब का गेम देखने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रीति ने तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें पंजाब किंग्स टीम की दो छोटी-छोटी जर्सी दिखाई दे रही हैं। इन जर्सी पर उनके बच्चों के नाम भी लिखे हैं। इनमें से एक टी-शर्ट पर जय का नाम और दूसरे पर जिया का नाम छपा हुआ है।
विज्ञापन


गेम डे के लिए तैयार हैं प्रीति जिंटा के बच्चे
प्रीति जिंटा ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "गेम डे इसी के साथ उन्होंने मुक्के वाली इमोजी भी शेयर कीं। साथ ही लिखा ऑल द बेस्ट पंजाब किंग्स। दूसरी तस्वीर में प्रीति ने जर्सी के सामने की तरफ की एक तस्वीर शेयर की है। बता दें कि प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ संग शादी की थी और पिछले साल वह सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं। इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया था और तब से प्रीति जिंटा अपने मां होने का फर्ज निभा रही हैं और पूरी तरह से अपने बच्चों की देखभाल में व्यस्त हैं। फिलहाल वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजों के बारे में पोस्ट शेयर कर जानकारी देती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed