सोशल मीडिया: प्रीति जिंटा का आर्यन खान को चिढ़ाने वाला पुराना वीडियो वायरल, कहा था- शाहरुख मिल गया
अभिनेत्री प्रीति जिंटा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रीति जिंटा आर्यन खान को चिढ़ाती हुईं दिख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वक्त शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान सुर्खियों में है। क्रूज पर रेव पार्टी और ड्रग्स मामले में आर्यन खान एनसीबी की कस्टडी में है और बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां 'किंग खान' के परिवार के सपोर्ट में आ खड़ी हुई हैं। वहीं, आर्यन खान के समर्थन में उतरने पर ऋतिक रोशन को इंटरनेट पर बुरी तरह से ट्रोल का सामना करना पड़ा है। कोर्ट में फिलहाल अभी आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही है। इस बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रीति जिंटा आर्यन खान को चिढ़ाती हुईं दिख रही हैं।
कब का है यह वीडियो
यह वीडियो इस साल फरवरी में उस वक्त का है जब आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की ऑक्शन हो रहा था। आईपीएल ऑक्शन में शाहरुख खान नहीं पहुंचे थे। हालांकि, उनका बेटा आर्यन खान पहुंचा था। उसी वक्त का यह वीडियो अब फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑक्शन के दौरान सभी टीम की नजरें बैट्समैन शाहरुख खान पर थीं और प्रीति जिंटा ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया था। प्रीति जिंटा इस बात से खुश थीं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और आर्यन को चिढ़ाते लगीं।
प्रीति जिंटा ने कहा था- हमें शाहरुख मिल गया।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को चिढ़ाते हुए कहा था, हमें शाहरुख खान मिल गया। यह वीडियो अब एक बार फिर से तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि बीते रविवार को एक क्रूज पर हो रही ड्रग्स पार्टी के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद आर्यन खान और उनके दो दोस्तों को 7 अक्तूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था।