फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta to auction her wedding pictures for Drought Victims

शादी की तस्वीरें नीलाम कर सूखा पीड़ितों की मदद करेंगी प्रीति जिंटा!

Tue, 26 Apr 2016 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta to auction her wedding pictures for Drought Victims

महाराष्ट्र इन दिनों भयानक सूखे से जूझ रहा है। राज्य के कई जिलों में लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं। बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के कई सितारे सूखा पीड़ितो की मदद कर रहे हैं। कुछ संगठनो से जुड़े हैं तो कुछ सितारों ने पैसे देकर मदद की है। नाना पाटेकर, रितेश देशमुख और आमिर खान जैसे सितारे सूखा पीड़ितों के लिए सामने आए हैं। बहुत जल्दी ही इस कड़ी में अभिनेत्री प्रीति जिंटा का नाम भी जुड़ सकता है।

विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की तस्वीरें नीलाम कर उनसे होने वाली कमाई को सूखा पीड़ितों के लिए दान करने की बात कही है। कुछ दिनों पहले प्रीति ने अमेरिकी कारोबारी गुडइनफ से शादी रचाई थी। शादी की एक भी फोटो मीडिया में नहीं आई है। इसकी वजह तस्वीरों को नीलामी के लिए रखना बताया गया। अब जबकि महाराष्ट्र सूखे से बुरी तरह प्रभावित है तो प्रीति जिंटा ने सूखा पीडित किसानों की मदद की बात कही है।
विज्ञापन


प्रीति ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं शादी की तस्वीरों को बेचूंगी। अभी ऐसा नहीं हुआ है। अगर मैं ऐसा करुंगी तो तस्वीरों से मिलने वाले पैसों को महाराष्ट्र के किसानों को दान कर दूंगी। प्रीति जिंटा ने आईपीएल को लेकर हो रहे विवाद पर भी नाराजगी जाहिर की। मैचों के दौरान पानी की बर्बादी की वजह से कई मैंचों की जगह बदलने को लेकर प्रीति ने कहा कि इस मसले के किसी स्थाई हल की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed