फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyadarshan Responds To Viral Reports Of Trimming Tabus Role From Bhooth Bangla At The Behest Of Akshay Kumar

क्या ‘भूत बंगला’ में रोल कटने से नाराज हैं तब्बू? वायरल रिपोर्ट्स पर भड़के प्रियदर्शन; कहा- ‘मैं तय करता हूं…’

Sat, 02 May 2026 10:28 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 02 May 2026 10:28 AM IST
सार

Priyadarshan on Tabu: ‘भूत बंगला’ को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि फिल्म में तब्बू का रोल काटा गया है और इससे तब्बू नाराज हैं। अब इसपर खुद डायरेक्टर ने कड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Priyadarshan Responds To Viral Reports Of Trimming Tabus Role From Bhooth Bangla At The Behest Of Akshay Kumar
भूत बंगला फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डायरेक्टर की फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 16 साल बाद साथ आई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

विज्ञापन


रिलीज के बाद से इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन इस बीच कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि फिल्म में तब्बू का रोल काटा गया है। अब इसपर प्रियदर्शन ने खुलकर बात की है। 
विज्ञापन


वायरल रिपोर्ट्स पर क्या बोले प्रियदर्शन
हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उन अफवाहों पर बात की, जिनमें कहा जा रहा था कि तब्बू अपने रोल को लेकर नाराज हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि एडिटिंग के दौरान उनका रोल कम कर दिया गया और इसके लिए अक्षय कुमार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी बातों को खारिज करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ये नकारात्मक खबरें कौन और क्यों फैला रहा है। मैं ‘भूत बंगला’ का डायरेक्टर हूं और क्या रखना है, क्या नहीं, यह मैं तय करता हूं।'
 

Priyadarshan Responds To Viral Reports Of Trimming Tabus Role From Bhooth Bangla At The Behest Of Akshay Kumar
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय पर क्या बोले डायरेक्टर
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म बहुत बड़ी सफलता है, लेकिन फिर भी कुछ लोग नेगेटिविटी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। तब्बू बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं। मैंने उनके साथ 8 फिल्में की हैं, अगर वह नाराज होतीं तो मुझे जरूर बतातीं। वह खुश हैं। उन्होंने जो भी शूट किया है, वह सब फिल्म में है।’

इसके अलावा ऐसी भी खबरें थीं कि तब्बू का रोल अक्षय कुमार के कहने पर कम किया गया, ताकि उनका स्क्रीन टाइम बढ़ सके। इस पर भी प्रियदर्शन ने साफ कहा कि अक्षय एडिटिंग में कोई दखल नहीं देते।

ये भी पढ़ें- Box office: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘एक दिन’ तक, इस शुक्रवार रिलीज हुई 7 फिल्में; जानिए किसने किया कितना कलेक्शन

उन्होंने कहा, ‘अक्षय ने मुझसे कभी भी किसी हिस्से को एडिट करने के लिए नहीं कहा, वह ऐसा कभी नहीं करते। मैं अपना काम ईमानदारी से करता हूं और हर कलाकार रिलीज से पहले फिल्म देखता है। जो भी इस तरह की अफवाहें फैला रहा है, उसे शर्म आनी चाहिए।’

Priyadarshan Responds To Viral Reports Of Trimming Tabus Role From Bhooth Bangla At The Behest Of Akshay Kumar
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
भूत बंगला के बारे में 
‘भूत बंगला’ के बारे में ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। ये एक हॉरर-कॉमेडी मूवी है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तबु, मिथिला पालकर, असरानी जैसे कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed