फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra After Rashmika Mandanna Katrina Alia kajol actress fall prey Deepfake video raising concern

Priyanka Chopra: तमाम अभिनेत्रियों के बाद प्रियंका का डीपफेक वीडियो वायरल, अभिनेत्री की आवाज से हुई छेड़छाड़

Tue, 05 Dec 2023 07:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 05 Dec 2023 07:31 PM IST
सार

तमाम अभिनेत्रियों के बाद अब ग्लोब स्टार प्रियंका चोपड़ा भी डीपफेक वीडियो की शिकार हो गई हैं। जहां पिछली सभी वीडियो में मशहूर अभिनेत्रियों के चेहरों को अश्लील कंटेंट पर लगाया गया था, वहीं इस वीडियो में एक रियल इंटरव्यू से प्रियंका की आवाज और उनके द्वारा बोली गई बातों को बदल दिया गया है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra After Rashmika Mandanna Katrina  Alia kajol actress fall prey Deepfake video raising concern
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

विस्तार

सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद सभी को इसके खिलाफ आवाज उठाते देखा गया था। जहां एक तरफ डीपफेक वीडियो की जमकर आलोचना की जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ एक के बाद एक अभिनेत्री की क्लिप वायरल हो रही थीं। रश्मिका के बाद आलिया, कटरीना और काजोल के भी डीपफेक वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। इन सबके बाद अब, प्रियंका चोपड़ा की मॉर्फ्ड आवाज वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने सभी को एक बार फिर टेक्नोलॉजी के इस गहराते संकट पर विचार करने के लिए उत्सुक कर दिया है।  

विज्ञापन

Priyanka Chopra After Rashmika Mandanna Katrina  Alia kajol actress fall prey Deepfake video raising concern
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
तमाम अभिनेत्रियों के बाद अब ग्लोब स्टार प्रियंका चोपड़ा भी डीपफेक वीडियो की शिकार हो गई हैं। जहां पिछली सभी वीडियो में मशहूर अभिनेत्रियों के चेहरों को अश्लील कंटेंट पर लगाया गया था, वहीं इस वीडियो में एक रियल इंटरव्यू से प्रियंका की आवाज और उनके द्वारा बोली गई बातों को बदल दिया गया है। छेड़छाड़ की गई क्लिप में प्रियंका की आवाज और उनकी मूल बातों को एक नकली ब्रांड समर्थन के साथ बदला गया है। इस फर्जी क्लिप में प्रियंका अपनी सालाना कमाई का खुलासा करने के साथ-साथ एक ब्रांड का प्रचार करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra After Rashmika Mandanna Katrina  Alia kajol actress fall prey Deepfake video raising concern
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका से पहले आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक लड़की नीले रंग का फ्लोरल को-ऑर्ड सेट पहने हुए थी, जिस पर आलिया का चेहरा था और वह कैमरे की ओर कुछ इशारे कर रही थी। कुछ दिनों पहले काजोल का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया था। डीपफेक में ब्रीन का चेहरा काजोल के चेहरे से बदल दिया गया था। क्लिप में काजोल को कैमरे के सामने कपड़े बदलते हुए दिखाया गया था। नया वीडियो रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ और बाकी अभिनेत्रियों के वीडियो वायरल होने के बाद वायरल हुआ है।
विज्ञापन

Priyanka Chopra After Rashmika Mandanna Katrina  Alia kajol actress fall prey Deepfake video raising concern
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका का यह वीडियो तो चल रहा है, लेकिन जिस हैंडल से इसे शेयर किया गया है वह डिएक्टिवेट लग रहा है। बता दें, डीपफेक वीडियो एआई और मशीन लर्निंग तकनीकों का उपयोग करके तैयार किए गए सिंथेटिक मीडिया का एक रूप है, जो मौजूदा वीडियो को अन्य व्यक्तियों के चेहरों और आवाजों के साथ सुपर इम्पोज करके बदल देता है। यह अब सभी के लिए चुनौती बनता जा रहा है और सभी की चिंताएं भी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed