{"_id":"662e0162f77a75d84706a964","slug":"priyanka-chopra-also-said-that-daughter-malti-marie-is-exactly-like-her-and-has-the-same-confidence-as-her-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: मां जैसी ही आत्मविश्वासी हैं मालती, प्रियंका बोलीं- बेटी के जन्म के बाद जीवन में हुए कई बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: मां जैसी ही आत्मविश्वासी हैं मालती, प्रियंका बोलीं- बेटी के जन्म के बाद जीवन में हुए कई बदलाव
Sun, 28 Apr 2024 01:28 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:28 PM IST
सार
अब हाल ही में, प्रियंका ने बताया कि बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद उनके जीवन के साथ-साथ अभिनेत्री के सोने के समय में भी काफी बदलाव आया है।
विज्ञापन
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, मालती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं। अब हाल ही में, प्रियंका ने बताया कि बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद उनके जीवन के साथ-साथ अभिनेत्री के सोने के समय में भी काफी बदलाव आया है।
बेटी के जन्म के बाद बदली प्रियंका की जिंदगी
हाल ही में, प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया है कि बेटी के जन्म के बाद उनकी नींद का समय बदल गया है। हालांकि, वह अपने सोने के समय को लेकर हमेशा से ही काफी सतर्क रही हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि मालती बिल्कुल उसके जैसी है और उनकी कई आदतें बिल्कुल प्रियंका से ही मिलती हैं। हालांकि, मालती कुछ चीजों में निक पर भी गई हैं।
मां से मिलती है मालती की आदतें
उन्होंने कहा, "जब मैं देखती हूं कि मैं ध्यान आकर्षित करने में कितनी सहज थी, तो कुछ बच्चे इससे कतराते थे, लेकिन मुझे कैमरे के सामने होने में कोई समस्या नहीं थी, मुझे मंच पर कोई समस्या नहीं थी, मैं हमेशा ध्यान का केंद्र थी, मेरी बेटी ऐसी ही है। मालती बिल्कुल ऐसी ही है। मालती में आत्मविश्वास के साथ कोई समस्या नहीं है और मुझे लगता है कि जब मैं छोटी थी, तब मेरे माता-पिता, मेरे परिवार और दोस्तों ने सच में मुझे सशक्त बनाया था।''
विज्ञापन
इन प्रोजेक्ट्स में हैं बिजी
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है। फैंस अभिनेत्री के दोनों की प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।