फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra and Abhishek Bachchan hesitate to work together in Shonali Bose film

फिल्म की कहानी पसंद आने के बाद भी काम करने से बच रहे हैं प्रियंका-अभिषेक, वजह बेहद खास

Tue, 29 May 2018 09:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Abhishek Bachchan hesitate to work together in Shonali Bose film
'मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ' की निर्देशक शोनाली बोस ने अपनी अगली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन को लेने का मन तो बना लिया और दोनों से बात भी लेकिन मामला यहां खत्म नहीं हो गया। सूत्रों के अनुसार दोनों कलाकार को स्क्रिप्ट अच्छी लगी है मगर वे हिचक रहे हैं। वजह है दोनों का अतीत। असल में दोनों ऐक्टर साथ काम करते हुए कभी सहज नहीं रहे हैं और उनमें दोस्ती भी नहीं रही है।
विज्ञापन


बात पुरानी है जिन दिनों ये दोनों सितारे साल 2005 में आई फिल्म 'ब्लफमास्टर' की शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर हुई थी। उन दिनों अभिषेक को ऐश्वर्या से प्यार हुआ था और वह उनके साथ अधिक फिल्में करना चाहते थे। 'ब्लफमास्टर' के लिए ऐश्वर्या की बात बन गई थी कि तभी प्रियंका ने निर्देशक रोहन सिप्पी से दोस्ती करके फिल्म में एंट्री ले ली और अभिषेक उनसे नाराज हो गए।
विज्ञापन


हालांकि उन दिनों प्रियंका आज की तरह बड़ी स्टार नहीं थीं। हालांकि बीच में दोनों ने फिल्म 'दोस्ताना' की थी मगर निर्माता करन जौहर की वजह से। इसके अलावा ये दोनों सितारे सार्वजनिक कार्यक्रम मंचों पर भी साथ आने से बचते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra and Abhishek Bachchan hesitate to work together in Shonali Bose film
बताया जा रहा है कि शोनाली बोस दोनों को मनाने की कोशिश कर रही हैं कि उन्हें स्क्रिप्ट के लिए साथ काम करना चाहिए। जानकारों के अनुसार निर्देशक को इन सितारों को साथ काम करने के लिए मनाने में बहुत कोशिश करनी होगी।

पिछले दिनों जब संजय लीला भंसाली ने प्रियंका से कहा था कि वह अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी की लवस्टोरी में अभिषेक को ही शायर का रोल देंगे तो प्रियंका फिल्म से हट गई थीं।

अब देखना है कि शोनाली की फिल्म में क्या होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर बात नहीं बनीं तो शोनाली प्रियंका को अभिषेक की कीमत पर चुन सकती हैं क्योंकि फिल्म मुख्य रूप से मां-बेटी की कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed