Priyanka Chopra: ग्रेजिया मैगजीन के कवर पेज पर नजर आईं प्रियंका, ग्लोबल स्टार बन 'देसी गर्ल' ने लगाई आग
प्रियंका बनीं ग्रेजिया मैगजीन की कवर गर्ल
यह पहली बार है जब प्रियंका चोपड़ा ग्रेजिया मैगजीन के 12 कवर पेज पर नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक और मैग्जीन के कवर पेज की तस्वीरें वायरल हो रही है। बता दें, इस एडिशन में ग्रेजिया यूके, भारत, मलेशिया, लैटिन अमेरिका, सिंगापुर, जर्मनी, स्पेन, इटली, मैक्सिको, सर्बिया, बुल्गारिया और यूएसए जैसे देश शामिल हैं।
बुल्गारी इवेंट में छाईं देसी गर्ल
इसी बीच मंगलवार को पीसी वेनिस में ‘बुल्गारी मेडिटरेनिया हाई ज्वेलरी इवेंट’ में शामिल हुई। इस दौरान उनके साथ ऐनी हैथवे, जैंडेयन और 'ब्लैकपिंक' की के-पॉप सिंगर लिसा नजर आई। इस प्रोग्राम से चारों हसीनाओं की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस मौके पर देसी गर्ल पिंक कलर के ऑफ-शोल्डर आउटफिट में नजर आई। बता दें, प्रियंका, ऐनी, जैंडेयन और लिसा इटैलियन जूलरी ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर्स हैं।
आपको बता दें बुल्गारी एक लग्जरी फैशन ब्रांड है जो 1884 से दुनियाभर में अपनी खूबसूरत ज्वैलरी के लिए जाना जाता है। इस ब्रांड की ज्वैलरी को एलिजाबेथ टेलर, सारा जेसिका पार्कर और जेडाया जैसी हस्तियां पहनना पसंद करती हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले साल भी जून में इस इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें: 'शादीशुदा मर्द पर्स में छिपाकर देखते थे फोटो', कपिल की बात सुन शर्म से लाल हुईं मंदाकिन
