सब्सक्राइब करें

TMKOC: असित मोदी से दोनों हाथ जोड़कर माफी सुनना चाहती हैं जेनिफर, बोलीं- आत्मसम्मान की लड़ाई है यह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 17 May 2023 04:28 PM IST
विज्ञापन
Jennifer Mistry Bansiwal Wants Apology With Both Hands Folded From Asit Modi Says TMKOC Actress mrs Sodhi
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों चर्चित टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जबर्दस्त सुर्खियों में है। इसकी वजह शो की कहानी में बदलाव या कोई नया ट्विस्ट नहीं है, बल्कि इसकी वजह हैं शो के मेकर्स और शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री। दरअसल, जेनिफर मिस्त्री ने शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने यह सब पैसे के लिए नहीं किया है, बल्कि सच के लिए किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कहा कि अब वे असित मोदी से माफी सुनना चाहती हैं।

Trending Videos
Jennifer Mistry Bansiwal Wants Apology With Both Hands Folded From Asit Modi Says TMKOC Actress mrs Sodhi
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

शो की एक्ट्रेस जेनिफर ने हाल ही में 'तारक मेहता शो' के प्रोड्यूसर असित मोदी पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने यह साफ किया है कि उन्होंने शो के प्रोड्यूसर समेत दो और लोगों पर यह आरोप आर्थिक लाभ के लिए नहीं लगाए हैं। उन्होंने बताया कि यह उनके आत्मसम्मान और न्याय की लड़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer Mistry Bansiwal Wants Apology With Both Hands Folded From Asit Modi Says TMKOC Actress mrs Sodhi
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिसेस सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर ने कहा है, 'एक बेहद जरूरी बात, मैं ये सब पैसे के लिए नहीं कर रही हूं। मैं ये कर रही हूं सच के लिए, ताकि सच जीते। उन्हें यह मानना पड़ेगा कि उन्होंने मेरे साथ बहुत गलत किया है। उन्हें मुझसे माफी मांगनी होगी। दोनों हाथों को जोड़कर। उन्हें कहना होगा कि हमें माफ कर दो। ये डिग्निटी और सेल्फ रिस्पेक्ट का मामला है।'
Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में हुई इस सितारे की एंट्री! धुआंधार होगी फिल्म की स्टारकास्ट

Jennifer Mistry Bansiwal Wants Apology With Both Hands Folded From Asit Modi Says TMKOC Actress mrs Sodhi
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उन्होंने असित मोदी पर शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- 'लोग कह रहे हैं कि असित मोदी संग मेरा फिजिकल रिलेशन था, मैं कहना चाहती हूं ऐसा नहीं था। उन्होंने वर्बली मौखिक तौर पर ऐसा कहा था।'
Kacchey Limbu: 'कच्चे लिंबू' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सपनों की उड़ान भरती नजर आईं राधिका मदान

विज्ञापन
Jennifer Mistry Bansiwal Wants Apology With Both Hands Folded From Asit Modi Says TMKOC Actress mrs Sodhi
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि साल 2019 में जब वे सिंगापुर में शो की शूटिंग कर रहे थे, तब असित मोदी के कमेंट ने उन्हें काफी असहज कर दिया था। उस वक्त उन्होंने इस घटना का जिक्र अपने दो को-स्टार्स के साथ भी किया था। ऐसे में उन दोनों ने एक्ट्रेस को प्रोड्यूसर से अलग थलग रखने की भी कोशिशें की थीं।
The Kapil Sharma Show: 'शादीशुदा मर्द पर्स में छिपाकर देखते थे फोटो', कपिल की बात सुन शर्म से लाल हुईं मंदाकिन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed