अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने वर्ष 2006 में फिल्म 'जय संतोषी मां' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए एक्ट्रेस ने दर्शकों पर खूब जादू चलाया। नुसरत तब से अब तक तमाम शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, नुसरता को हॉलीवुड फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का भी ऑफर मिला था। लेकिन, वह इस फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं बन पाईं? आइए जानते हैं..
Nushrratt Bharuccha: नुसरत ने दिया था इस हॉलीवुड फिल्म का ऑडिशन, मगर इस वजह से नहीं हो पाईं सलेक्ट
आपको जानकर हैरानी होगी कि नुसरत भरूचा को हॉलीवुड फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में लतिका के रोल के लिए चुना गया था। मेकर्स उनसे खुश थे, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस को उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। नुसरत भरूचा ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में इसकी वजह का खुलासा किया था।
नुसरत ने कुछ साल पहले मीडिया से बातचीत में इस बारे में बताया था। नुसरत ने कहा था कि उन्होंने एक बार हॉलीवुड फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन लुक्स के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। नुसरत ने बताया था कि उन्हें इस फिल्म में लतिका के रोल के लिए चुना गया था। मेकर्स को वह पसंद भी आई थीं। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि मेकर्स ने नुसरत भरूचा को रिजेक्ट कर दिया। नुसरत ने इसकी वजह भी बताई।
Vicky-Sara: विक्की-सारा ने 'फिर और क्या चाहिए' गाने को किया रीक्रिएट, फैंस बोले- हिट होने वाली है फिल्म
नुसरत ने कहा था कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के मेकर्स को लगा कि नुसरत एक गरीब बच्ची के रोल में नहीं जमेंगी। लतिका का रोल उन पर सूट नहीं करेगा। इस बात को उन्होंने नुसरत को बिठाकर भी समझाया। मेकर्स ने एक्ट्रेस से कहा था कि वह लुक्स में बिल्कुल भी ऐसी नहीं लगतीं, जैसे कि झुग्गी-झोपड़ी से आई हों और इस वजह से वे उन्हें फिल्म में नहीं ले सकते।
Kangana Ranaut: देशद्रोहियों और नेताओं के खिलाफ बोलने से हुआ करोड़ों का नुकसान', कंगना का चौंकाने वाला दावा
नुसरत ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'छोरी', 'जनहित में जारी' और 'लव सेक्स और धोखा' जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ साउथ फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा बीते दिनों वह 'सेल्फी' और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। फिलहाल उनके पास 'छत्रपति', 'अकेली' और 'छोरी 2' जैसी फिल्में हैं।
Jennifer Mistry: फिल्म देने के बहाने होटल में बुलाया और.., जब कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं 'रोशन सोढ़ी'
