{"_id":"646456012ed03663df0a9708","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-when-jennifer-mistry-talked-about-casting-couch-watch-video-here-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jennifer Mistry: फिल्म देने के बहाने होटल में बुलाया और.., जब कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं 'रोशन सोढ़ी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jennifer Mistry: फिल्म देने के बहाने होटल में बुलाया और.., जब कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं 'रोशन सोढ़ी'
टीवी के सबसे चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब वह इस तरह के आरोप लगा रही हों, इससे पहले भी उन्होंने कास्टिंग काउच का खुलासा करते हुए सभी को हैरान कर दिया था।
2 of 5
जेनिफर मिस्त्री
- फोटो : Instagram
जेनिफर मिस्त्री ने अपना एक यूट्यूब व्लॉग शेयर किया था। इसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहा था, ‘तुम किसी से मत कहना कि तुम शादीशुदा हो, तुम कभी भी सक्सेसफुल नहीं हो पाओगी। क्या आप सभी को बताते रहते हो कि आप शादीशुदा हो, ऐसे तो आपको कभी भी सक्सेस मिलेगी ही नहीं। तुझे न कुछ और करना चाहिए, मैं तुझे चांस दिलाती हूं। थोड़ा सा तुझे प्रोड्यूसर के साथ घूमना पड़ेगा बस... मुझे ये सब कहा जाता था।'
जेनिफर ने आगे कहा कि जब भी आप इंडस्ट्री में किसी से भी काम मांगने जाओ तो आपसे इस तरह की बातें की जाती हैं। 'आपसे शादीशुदा जिंदगी को छिपाने के लिए कहा जाता है। अरे तो क्या हुआ अगर आप शादीशुदा हैं तो, इसका क्या मतलब कि आपको कोई काम देगा ही नहीं। इस तरह की बातें मैंने करियर की शुरुआत में काफी झेली हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने कहा कि एक बार साउथ इंडियन प्रोड्यूसर ने फिल्म देने के बहाने होटल में बुलाया और उन्हें घूमने के लिए बुलाया। जब एक्ट्रेस को बात खटकी तो वह वहां से भाग गईं। जेनिफर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। लोग भी अब उसपर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जेनिफर ने असित मोदी पर कई साल से यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि असित मोदी कई साल से मेरा यौन शोषण कर रहे थे लेकिन काम खोने के डर से वह बर्दाश्त कर रही थीं। जेनिफर ने असित मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ केस भी फाइल किया है। बता दें कि जेनिफर ने साल 2023 में ही शो छोड़ दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।