{"_id":"68dd07c333e1072f29093679","slug":"priyanka-chopra-morning-breakfast-with-aamir-khan-rani-mukerji-song-2025-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने नाश्ते में खाया 'थेपला', आमिर-रानी के गाने के साथ किया एंजॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने नाश्ते में खाया 'थेपला', आमिर-रानी के गाने के साथ किया एंजॉय
Wed, 01 Oct 2025 04:21 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 01 Oct 2025 04:21 PM IST
सार
Priyanka Chopra Breakfast Morning: प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों मुंबई में हैं। वह लगातार सोशल मीडिया हैंडल पर अपने रोजाना के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस बड़े चाव से देखते और पसंद करते रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निर्देशक राजामौली की फिल्म 'SSMB29' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं आज प्रियंका ने अपने नाश्ते की एक झलक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
विज्ञापन
प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम पर अपने नाश्ते की तस्वीर साझा की, जिसमें वह थेपला, नारियल की चटनी और आम के अचार का स्वाद ले रही थीं। सफेद बाथरोब में नाश्ते का आनंद लेते हुए, वह 90 के दशक की फिल्म 'गुलाम' का गाना 'आंखों से तूने ये क्या कर दिया' सुन रही थीं, जिसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया है।

प्रियंका की शानदार तस्वीर
इस पोस्ट के बाद प्रियंका ने अपनी एक हॉट तस्वीर भी शेयर कीं, जिसमें ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ ब्लैक गॉगल्स में पोज देती नजर आईं। इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने नॉट स्टाइल का सिल्वर नेकपीस भी पहना हुआ है। प्रियंका का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

मुंबई में प्रियंका
प्रियंका 29 सितंबर को काम के लिए मुंबई आईं और एक शानदार होटल में रुकी हैं। उन्होंने होटल से बांद्रा वर्ली सी लिंक का सुंदर नजारा शेयर किया और लिखा, 'कभी बूढ़ा नहीं होता।' एक तस्वीर में वह रंग-बिरंगे मोजे पहने समुद्र का नजारा लेती दिखीं। उन्होंने पोहा खाते हुए भी तस्वीर साझा की। अपने बीजी कार्यक्रम के बीच, प्रियंका मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने उत्तरी मुंबई के एक दुर्गा पूजा पंडाल गईं। जहां उनकी मुलाकात निर्देशक आर्यन मुखर्जी और अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी से भी हुई।

प्रियंका का करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका साउथ निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी 'SSMB29' में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा प्रियंका निर्देशक संजय लीला भंसाली की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक स्पेशल डांस नंबर भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Avika Gor: सुर्ख लाल जोड़े में अविका गौर ने शेयर किया अपना ब्राइडल लुक, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें...