फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra released To Kill A Tiger Trailer Netizens said Story needs to be told see reactions

To Kill A Tiger Trailer: प्रियंका चोपड़ा ने जारी किया 'टू किल ए टाइगर' का ट्रेलर, गदगद हो उठे दर्शक

Mon, 26 Feb 2024 06:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 26 Feb 2024 06:41 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल ए टाइगर' की कार्यकारी निर्माता बन गई हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री ने ट्रेलर जारी कर दिया है, जिस पर प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया है।  
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra released To Kill A Tiger Trailer Netizens said Story needs to be told see reactions
प्रियंका चोपड़ा-टू किल ए टाइगर ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल ए टाइगर' की कार्यकारी निर्माता बन गई हैं। निशा पाहुजा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जो झारखंड के एक परिवार की 13 साल की बेटी के साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार के बाद न्याय के लिए लड़ने की एक दर्दनाक वास्तविक कहानी है। अभिनेत्री ने हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया है, जिसे देखने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन

'टू किल ए टाइगर' का ट्रेलर जारी 

प्रियंका चोपड़ा के जरिए साझा किए गए 'टू किल ए टाइगर' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे झारखंड के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाला एक असहाय पिता अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ता है। हम कुछ ग्रामीणों की संकीर्ण मानसिकता भी देखते हैं जो चाहते हैं कि पीड़िता अपने बलात्कारी से शादी कर ले। 13 साल की पीड़िता को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कैसे उसके बलात्कारी ने उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


Amar Ujala Samvad: चीट डे पर क्या खाते हैं अक्षय कुमार? इस फिल्म के न मिल पाने का खिलाड़ी को है बेहद मलाल
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रतिक्रियाओं का लगा तांता 

'टू किल ए टाइगर' का ट्रेलर देखने के बाद से ही प्रतिक्रियाओं का तांता लगा हुआ है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'बहुत जरूरत है, गरीब पीड़ितों के बारे में सोचकर दिल दहल जाता है लेकिन न्याय के लिए कहानी बताई जानी चाहिए।' दूसरे ने लिखा, 'शक्तिशाली कहानियों को शक्तिशाली निर्माताओं की आवश्यकता होती है। पीसी इस कहानी का समर्थन करने के लिए धन्यवाद।' वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'बहुत यथार्थवादी चित्रण किया गया है। इस प्रकार का सिनेमा समय की मांग है। धन्यवाद प्रियंका।'

Vishal Aditya Singh: सास-बहू वाले घिसे-पीटे टेलीविजन शो पर विशाल का फूटा गुस्सा, बोले- पागल हो क्या, कुछ भी!

'टू किल ए टाइगर'  का निर्माण, रिलीज 

प्रियंका के अलावा, मिंडी कलिंग और देव पटेल भी 'टू किल ए टाइगर' के कार्यकारी निर्माता के रूप में बोर्ड पर आए हैं। फिल्म का प्रीमियर सितंबर 2022 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed