फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra replaces Deepika Padukone as MAMI Mumbai Film Festival chairperson

उपलब्धि: MAMI फिल्म समारोह की अध्यक्ष बनीं प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस

Tue, 17 Aug 2021 10:19 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 17 Aug 2021 10:19 PM IST
सार

बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्टाइल, चैरिटी, प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra replaces Deepika Padukone as MAMI Mumbai Film Festival chairperson
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्टाइल, चैरिटी, प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस  ने अब एक नई जिम्मेदारी कुबूल की है। दरअसल, प्रियंका को जियो मामी  (Jio MAMI) फिल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन बनाया गया है। मालूम हो कि इससे चार महीने पहले दीपिका पादुकोण ने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका ने खुद अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए इस बारे में जानकारी दी हैं। 

विज्ञापन


प्रियंका ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, 'जियो मामी मुंबई चेयरपर्सन भूमिका निभाने पर गर्व है। इसके साथ टीम में पावरहाउस वुमेन के साथ काम कर कर, इस फेस्टिवल को एक अलग लेवल पर लेकर जाने का मौका मिला है।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra replaces Deepika Padukone as MAMI Mumbai Film Festival chairperson
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
वहीं, प्रियंका वीडियो में कैप्शन में लिखा है, 'एक जैसी सोच रखने वाले व्यक्तियों की एक शानदार टीम के साथ काम करना, पॉजिटिव और क्रिएटिव दृष्टिकोण के साथ इसे आगे ले जाने की पहल वाकई में अमेजिंग है। पिछले दो वर्षों में दुनिया में आए आमूलचूल परिवर्तनों से जुड़ा है। मैं नये फेस्टिव के साथ-साथ,  इस नए अध्याय को लेकर बहुत उत्साहित हूं।  इंडियन फिल्मों लवर होने के नाते यकीन है कि इस स्ट्रॉन्ग प्लेटफॉर्म के जरिए जल्द ही हम दुनिया को भारतीय सिनेमा दिखाएंगे। 

Priyanka Chopra replaces Deepika Padukone as MAMI Mumbai Film Festival chairperson
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि चोपड़ा को सर्वसम्मति से एमएएमआई के बॉर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा नामित किया गया था जिसमें नीता एम अंबानी (सह-अध्यक्ष), अनुपमा चोपड़ा (महोत्सव निदेशक), अजय बिजली, आनंद जी महिंद्रा, फरहान अख्तर, ईशा अंबानी, कबीर खान, कौस्तुभ धवसे, किरण राव, राणा दग्गुबाती, रितेश देशमुख, रोहन सिप्पी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विक्रमादित्य मोटवानी, विशाल भारद्वाज और जोया अख्तर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed