सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   producer Vashu Bhagnani has welcomed the interim protection granted to Puja Entertainment

वाशु भगनानी ने किया कोर्ट के आदेश का स्वागत, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स मामले में मिली बड़ी कामयाबी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 19 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Vashu Bhagnani: प्रोड्यूसर भगनानी ने पूजा एंटरटेनमेंट को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स मामले में मिली अंतरिम सुरक्षा पर बात की है। उन्होंने इस मुद्दे को और भी मजबूती से रखने के लिए 50 प्रोड्यूसर्स के साथ में आने की अपील की है।

producer Vashu Bhagnani has welcomed the interim protection granted to Puja Entertainment
प्रोड्यूसर वाशु भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड में इन दिनों इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का मामला जोरों पर है। टिप्स म्यूजिक और पूजा एंटरटेनमेंट के बीच इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के मामले में पूजा एंटरटेनमेंट को अंतरिम सुरक्षा मिली है। इस मामले पर प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने अपनी राय रखी है। उन्होंने पूजा एंटरटेनमेंट को मिली अंतरिम सुरक्षा का स्वागत किया है। उन्होंने कोर्ट के फैसले को सभी प्रोड्यूसर्स की जीत बताया है।
Trending Videos


भगनानी का बयान
भगनानी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया 'कोर्ट का आदेश केस में बताई गई सभी म्यूजिक राइट्स, गानों और फिल्मों पर लागू होता है।निश्चित रूप से, सभी एक्टर्स, डायरेक्टर डेविड धवन, प्रोड्यूसर्स, टेक्नीशियंस और इस मामले से जुड़े हर दूसरे व्यक्ति को कोर्ट के सामने पेश होना होगा और अपना जवाब दाखिल करना होगा; वरना, उन पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई हो सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

producer Vashu Bhagnani has welcomed the interim protection granted to Puja Entertainment
वाशु भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम @vashubhagnani
बिना इजाजत बनाए जा रहे रीमिक्स
बयान में आगे कहा गया 'म्यूजिक कंपनियां खुले बाजार से भारी कमाई कर रही हैं, जो असल में प्रोड्यूसर्स के निवेश और अधिकारों पर आधारित है। रीमिक्स और दोबारा बनाए गए गानों का बिना इजाजत इस्तेमाल करके पैसे कमाए जा रहे थे। अगर कोई मेरी मर्जी के बिना इसका गलत इस्तेमाल करता है, तो मेरे अधिकारों पर सीधा असर पड़ता है और इससे मुझे काफी आर्थिक नुकसान भी होता है।'

क्या एक-दूसरे से अलग हो रहे भारती सिंह और हर्ष? तलाक की खबरों पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी; जानिए पूरा मामला


प्रोड्यूसर से संपर्क नहीं किया गया
बयान में यह भी दावा किया गया 'उन्होंने न तो मुझसे संपर्क किया और न ही गाने को दोबारा बनाने के बारे में किसी भी तरह से मुझे जानकारी दी। उस दौर में भी, प्रोड्यूसर्स ने सिर्फ म्यूजिक राइट्स दिए थे, वीडियो स्ट्रीमिंग राइट्स, सोशल मीडिया राइट्स या OTT प्लेटफॉर्म राइट्स नहीं; जिनसे अब म्यूजिक कंपनियां भारी कमाई कर रही हैं।'

producer Vashu Bhagnani has welcomed the interim protection granted to Puja Entertainment
भगनानी - फोटो : एक्स
50 प्रोड्यूसर्स के साथ आने की कही बात
प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने बौद्धिक संपदा और रॉयल्टी के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा फिल्ममेकर्स को उन फिल्मों से जुड़े राइट्स से कमाई करते रहना चाहिए, जिनमें उन्होंने पैसा लगाया है। भगनानी ने यह उम्मीद भी जताई कि इस मुद्दे पर और भी प्रोड्यूसर एकजुट होंगे। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि इसके जरिए 50 या उससे ज्यादा प्रोड्यूसर मेरे साथ आएं और कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।' उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले में कोर्ट के अंतिम आदेश का पालन करेंगे।

क्या था विवाद का कारण?
पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स म्यूजिक लिमिटेड और अन्य पक्षों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। कोर्ट में उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक से जुड़े राइट्स और पेंटेंट के कमर्शियल दुरुपयोग का जिक्र किया था। इस कानूनी मामले में 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'बीवी नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'तेरा जादू चल गया' और 'मुझे कुछ कहना है' जैसी फिल्में शामिल हैं। साथ ही यह मामला इन दिनों सीधे तौर पर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज को भी प्रभावित कर रहा है। दरअसल, इसमें भी एक गाना ‘चुनरी चुनरी’ इस्तेमाल किया गया है, जो की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स मामले से जाकर जुड़ता है। 
हाल ही में कोर्ट ने इसी मामले में पूजा एंटरटेनमेंट को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed