सब्सक्राइब करें

Puneeth Rajkumar Funeral: राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, सीएम बसवराज सहित कई सितारों ने दी अंतिम विदाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 31 Oct 2021 09:56 AM IST
सार

बंगलूरू पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। पुलिस ने कहा कि कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए गहन गश्त जरूरी है।अंतिम संस्कार के लिए उनकी बेटी धृति का इंतजार हो रहा था। उनके आते ही पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
puneeth rajkumar death funeral today latest news update Puneeth rajkumar mortal remains placed at kanteerava stadium fans in large number gathered to pay respect
पुनीत राजकुमार को चुमते हुए अंतिम विदाई देते सीएम बसवराज - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का कांतीरवा स्टूडियो में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में सीएम बसवराज भी शामिल हुए। उन्होंने पुनीत को चुमते हुए उन्हें आखिरी विदाई दी। साथ ही कई फिल्मी सितारों ने भी नम आंखों से अपने साथी कलाकार को अलविदा कहा। पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा और 29 अक्तूबर को अचानक उनका निधन हो गया। उनके निधन ने मनोरंजन जगत का गहरा झटका दिया है।

इससे पहले फैंस की बढ़ती भीड़ को देखने हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को अंतिम संस्कार करना उचित नहीं होगा। उन्होंने प्रशंसकों को यह भी दिलासा दिया था कि उनके पास पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए शनिवार का पूरा दिन है। इसके बाद फैंस की भीड़ अपने चहिते सितारे के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं। दरअसल कांतीरवा स्टेडियम के बाहर हजारों लाखों फैंस की भीड़ देख मुख्यमंत्री को यह फैसला लेना पड़ा।
 
Trending Videos
puneeth rajkumar death funeral today latest news update Puneeth rajkumar mortal remains placed at kanteerava stadium fans in large number gathered to pay respect
Puneeth Rajkumar - फोटो : ANI

पुनीत राजकुमार के अंतिम संस्कार के वक्त कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार खुद को संभाल नहीं पाए और रो पड़े। उन्हें भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि पुनीत अब हमारे बीच नहीं रहे। 

अपने चहेते स्टार को अंतिम विदाई देने बालाकृष्ण, जूनियर एनटीआर भी पहुंचे। इस दौरान दोनों पुनीत के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े। कांतीरवा स्टेडियम में इस वक्त हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई। सभी अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक के लिए बेताब थे। पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन के लिए कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी पहुंचे। 

राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार

बंगलूरू पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। पुलिस ने कहा कि कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए गहन गश्त जरूरी है।अंतिम संस्कार के लिए उनकी बेटी धृति का इंतजार हो रहा था। उनके आते ही पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
puneeth rajkumar death funeral today latest news update Puneeth rajkumar mortal remains placed at kanteerava stadium fans in large number gathered to pay respect
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

एक्सरसाइज के बाद हुआ सीने में दर्द

जानकारी के मुताबिक, पुनीत दो घंटे से एक्सरसाइज कर रहे थे, जिसके बाद अचानक उनके सीने में दर्द उठा और अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में एडमिट कराने के कुछ देर बाद ही उनके निधन की खबर आ गई। बता दें, पुनीत के पिता राजकुमार का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था।

puneeth rajkumar death funeral today latest news update Puneeth rajkumar mortal remains placed at kanteerava stadium fans in large number gathered to pay respect
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दान की गईं अभिनेता की आंखें

पिता की ही तरह अभिनेता पुनीत राजकुमार की भी आंखें दान कर दी गई हैं। पुनीत कुमार के पिता और प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेता डॉ राजकुमार ने खुद 1994 में अपने पूरे परिवार की आंखों को दान करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
puneeth rajkumar death funeral today latest news update Puneeth rajkumar mortal remains placed at kanteerava stadium fans in large number gathered to pay respect
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री ने भी जताया था शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने उनके साथ की ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पीएम मोदी और पुनीत राजकुमार चेहरे पर मुस्कान के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे। पीएम मोदी ने कहा कि यह पुनीत के जाने की उम्र नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed