{"_id":"5aa26b614f1c1ba8758b46f4","slug":"radhika-apte-befitting-reply-to-troller-slamming-her-for-bikini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकिनी फोटो के लिए ट्रोल हुईं राधिका आप्टे, भद्दे कमेंट आए तो देना पड़ा करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिकिनी फोटो के लिए ट्रोल हुईं राधिका आप्टे, भद्दे कमेंट आए तो देना पड़ा करारा जवाब
Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
radhika apte
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलिब्रेटी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी शेयर की हुई तस्वीरों पर ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है ‘पैडमैन’अभिनेत्री राधिका आप्टे का। राधिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बिकिनी फोटो शेयर की थी। जिसके बाद से ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, लेकिन राधिका ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी हैं।
2 of 4
radhika apte
जिस तस्वीर के लिए राधिका को ट्रोल किया गया, उसमें वह हाथ में वाइन का गिलास पकड़े बिकिनी में नजर आ रही हैं। ट्रोलर्स ने कमेंट कर कहा कि, आप एक भारतीय महिला का रोल निभाती हैं और आपको इस तरह के कपड़े पहनना शोभा नहीं देता। आपको देश के युवा भी फॉलो करते हैं इसलिए कम से कम उनका तो ख्याल करिए। वहीं कुछ लोगों ने लिखा, अपनी प्राइवेट लाइफ को पब्लिक मत करिए।
3 of 4
radhika apte
राधिका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया है। राधिका आप्टे का कहना है कि वह हमेशा तो एक तरह का किरदार नहीं निभा सकती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं एक बीच पर थी और एक समुद्री किनारे पर मैं साड़ी पहन कर तो नजर नहीं आ सकती। मुझसे लोग अगर बीच पर साड़ी पहनने की उम्मीद करेंगे तो उन्हें निराशा ही होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
radhika apte
राधिका ने कहा, 'मुझे उनसे फर्क नहीं पड़ता। सही मानिए मुझे काफी समय तक पता भी नहीं था कि मुझे ट्रोल किया जा रहा है। मुझे कुछ समय के बाद मेरे एक दोस्त ने फोन कर बताया और तब मुझे एहसास हुआ कि कुछ हो रहा है और मेरा रिएक्शन था, होने दीजिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।