सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra And Shilpa Shetty Connection With Cheating Case EOW Records Statement Of Resolution Professional

Shilpa Shetty: राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी केस में EOW ने इस शख्स का बयान किया दर्ज, ठगी से जुड़ा है मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 26 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Raj Kundra And Shilpa Shetty Cheating Case: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किल खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में इस सेलिब्रिटी कपल पर पैसों की ठगी का आरोप लगा, केस भी दर्ज हुआ। इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के एक करीबी का बयान दर्ज किया है। 

Raj Kundra And Shilpa Shetty Connection With Cheating Case EOW Records Statement Of Resolution Professional
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गुरुवार को कारोबारी राज कुंद्रा और उनकी पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से जुड़े 60 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में कपल के करीबी राजेंद्र भुतड़ा का बयान दर्ज किया। राजेंद्र, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का काम भी संभालते हैं।  

Trending Videos
रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल का बयान दर्ज किया
पीटीआई की खबर के अनुसार एक ऑफिसर ने बताया कि राजेंद्र भुतड़ा को इस मामले में गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए EOW कार्यालय बुलाया गया था। राजेंद्र का बयान दर्ज किया गया। भुतड़ा लिक्विडेशन में गई कंपनी 'बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड' के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल थे। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी इस कंपनी के डायरेक्टर थे। यह एक होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Bastian Bandra: अंदर से शाही और आलीशान है शिल्पा शेट्टी का 'बास्टियन बांद्रा' रेस्तरां, अब होने जा रहा बंद

राज कुंद्रा का बयान पहले ही हो चुका है दर्ज 
14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोप है कि उन्होंने कारोबारी दीपक कोठारी (60) को लोन और निवेश के नाम पर लगभग 60 करोड़ रुपये का चूना लगाया। इस मामले की जांच के तहत ईओडब्ल्यू पहले ही राज कुंद्रा का बयान भी दर्ज कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed