सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra Calls For Ban On Obscene Sites And Says Children Under 16 Restrict To use Social Media

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अश्लील कंटेंट पर जाहिर की चिंता, बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने को कहा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 18 Mar 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Raj Kundra Calls For Ban On Obscene Sites: शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अश्लील कंटेंट को लेकर सख्त नियम बनाने की मांग की है। बच्चों को भी सोशल मीडिया से दूर रखने की बात वह कह रहे हैं। 

Raj Kundra Calls For Ban On Obscene Sites And Says Children Under 16 Restrict To use Social Media
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

राज कुंद्रा ने हालिया दिए एक गए एक इंटरव्यू में एक जरूरी मुद्दे पर बात की है। वह ऑनलाइन मौजूद अश्लील कंटेंट की तरफ लोगों और प्रशासन का ध्यान खींचना चाहते हैं। साथ ही इसे लेकर सख्त नियम बनाने की इच्छा भी जाहिर करते हैं। जानिए, इस मामले पर राज कुंद्रा ने क्या कहा?

Trending Videos


अश्लील कंटेंट को लेकर कही बड़ी बात 
पिछले दिनों क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ऑनलाइन अश्लील वेबसाइट्स पर बैन लगाने और इसे लेकर सख्त नियम बनाने की बात कही थी। इसी बात को अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कह रहे हैं। एएनआई से की गई बातचीत में वह कहते हैं, ‘मैं एक ऐसे मुद्दे पर बात करना चाहता हूं जिस पर पूरे देश का तुरंत ध्यान जाना चाहिए। पिछले चार साल से मुझे ट्रोलिंग, नफरत और मीडिया ट्रायल का लगातार सामना करना पड़ा है। मेरी एक ऐसी छवि बना दी गई है जो असलियत से कोसों दूर है। लेकिन आज का मेरा यह बयान मेरे बारे में नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की भलाई के लिए है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘आज इंटरनेट पर मुफ्त, बिना किसी रोक-टोक वाला कंटेंट भरा पड़ा है। यह इंसान को गिराने वाला, लत लगाने वाला और आसानी से उपलब्ध भी है। यह सिर्फ एक नैतिक चिंता नहीं है बल्कि यह एक सामाजिक चिंता है।’ 

सख्त कार्रवाई की मांग भी की  
राज कुंद्रा ने आगे अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की बात कही। वह कहते हैं, ‘भारत को सख्त नियम बनाने पर विचार करना चाहिए। जिसमें अश्लील वेबसाइटों पर बैन लगाना भी शामिल हो। ठीक वैसे ही जैसे यूएई जैसे देशों में किया गया है। 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगे। जिससे एक सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल माहौल बनाया जा सके।’  

Raj Kundra Calls For Ban On Obscene Sites And Says Children Under 16 Restrict To use Social Media
राज कुंद्रा - फोटो : एक्स
राज कुंद्रा पर लगे थे ये आरोप 
बता दें कि साल 2021 में राज कुंद्रा पर एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अश्लील सामग्री के सर्कुलेशन का आरोप लगा था। उन्हें इस कथित मामले में काननी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा था। राज कुंद्रा ने इन आरोपों से इंकार किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed